April 4, 2026 9:49 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
छत्तीसगढ़

नारायणपुर एनएचएम कर्मचारियों का आंदोलन जारी, आदेश और नियुक्ति पत्र जलाकर जताया विरोध

नारायणपुर: जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है. गुरुवार को आंदोलन के 18वें दिन कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और तहसीलदार के सामने शासन का आदेश और अपने नियुक्ति पत्रों की कॉपी को आग के हवाले कर दिया. इसके साथ ही नारायणपुर के सीएमओ को सामूहिक इस्तीफा सौंपते हुए सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया.

सरकार के खिलाफ संविदा कर्मचारियों का आक्रोश: एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सैकड़ों सदस्य एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. कर्मचारियों ने प्रशासन के आदेश की प्रति और अपने नियुक्ति पत्र जलाकर सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया. आंदोलनरत कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार उनसे न तो बातचीत कर रही है और न ही उनकी मांगों पर ध्यान दे रही है, उल्टा कुछ साथियों की सेवा समाप्त कर दमनकारी रवैया अपनाया जा रहा है. कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

हड़ताल के इतने दिनों बाद भी सरकार ने अब तक हमसे ठीक से चर्चा नहीं की. चार साथियों का संविदा खत्म कर दी गई है. हम सभी ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया है. सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे -प्रदीप देवांगन, जिला अध्यक्ष, NHM संविदा कर्मचारी संघ

स्वास्थ्य मंत्री कहते हैं कि प्रदेश में 20 प्रतिशत ही संविदा कर्मचारी है. लेकिन इन्हीं 20 प्रतिशत कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जिला डाला प्रबंधकों पर कार्रवाई की गई है. सरकार कुछ लोगों को टारगेट कर बाकी लोगों का मनोबल गिराना चाहती है, लेकिन हम डटे हुए है- अभिषेक धृतलहरें, NHM संघ

अधिकारियों के समझाने का नहीं हुआ फायदा: संविदा कर्मचारियों के आंदोलन के दौरान नारायणपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया. सीएमएचओ ने अपील की कि आंदोलन समाप्त कर कर्मचारी कार्य पर लौटें ताकि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित न हो.

सामूहिक इस्तीफा और ज्ञापन दिया है. इस मामले में उच्च अधिकारियों को बताया जाएगा. एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है. उपलब्ध संसाधनों से काम लिया जा रहा है- डॉ एस एस राज, CMHO

एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन 18वें दिन और अधिक उग्र रूप ले चुका है.आदेश और नियुक्ति पत्र जलाने के बाद अब सामूहिक इस्तीफा सौंपने से साफ है कि आंदोलन लम्बा खिंच सकता है. सवाल यही है कि क्या सरकार संविदा कर्मचारियों की मांगें पूरी कर स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाएगी, या फिर आम जनता को बदहाल व्यवस्था का सामना करना पड़ेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button