February 11, 2026 9:48 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
उत्तरप्रदेश

बड़े भैया की मौत से लगा ऐसा झटका, सदमे में छोटे भाई ने भी तोड़ा दम… घर से एक साथ उठी दोनों की अर्थियां

उत्तर प्रदेश के महोबा में दो भाइयों के प्यार का ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे. महोबा में दो भाइयों के बीच इतना बेइंतहा प्यार था कि जब बड़े भाई की मौत हुई तो छोटे भाई ने सदमे से ही दम तोड़ दिया. ऐसे में एक ही घर से एक साथ दो भाइयों की अर्थियां उठी. दोनों की मौत से उनके घर में कोहराम मच गया. उनके परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

दरअसल, बड़े भाई की मौत बीमारी के चलते हुई थी, लेकिन भाई की मौत की खबर सुनते ही दूसरे भाई की सदमा लगने से मौत हो गई. दोनों भाइयों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया. ये मामला कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र के सुंगिरा गांव से सामने आया है, जहां कल्लू कुशवाहा काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज ग्वालियर के बाद मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा था. शुक्रवार शाम को कल्लू की इलाज के दौरान मौत हो गई.

बड़े भाई की मौत का लगा सदमा

कल्लू की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची तो उनके छोटे भाई प्यारे लाल कुशवाहा को गहरा सदमा लगा. प्यारे लाल भाई की मौत को बर्दाश्त नहीं कर पाए और उनकी भी मौत हो गई. इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बताया जा रहा है कि प्यारे लाल अपने भाई कल्लू से बहुत ज्यादा प्यार करते थे. जब से भाई मेडिकल कालेज में भर्ती था. तभी से वह पल-पल की जानकारी लेते रहते थे.

एक साथ उठी दोनों की अर्थियां

शुक्रवार की शाम को जैसे ही प्यारे लाल को कल्लू की मौत की खबर मिली. वह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सके और सदमा लगने से उनकी भी मौत हो गई. मृतक भाई के बेटे ने बताया कि चाचा प्यारे लाल के तीन बेटे हैं और दोनों परिवार एक दूसरे के साथ मिलकर रहते थे. खेती कर परिवार का भरण-पोषण चलता था. लोगों ने दोनों की भाइयों की मौत पर कहा कि भाइयों के बीच इतना प्यार कम ही देखने को मिलता है. जब दोनों की एक साथ अर्थियां उठीं तो माहौल गमगीन हो गया.

Related Articles

Back to top button