February 25, 2026 9:01 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
पंजाब

पंजाब के इस जिले में बाढ़ कारण भयानक तबाही, अब तक 6,185 घर डूबे

फाजिल्का: पंजाब में आई बाढ़ ने फाजिल्का जिले में भारी तबाही मचाई है। यहां बाढ़ के कारण 6,185 घरों में पानी भर गया है और 123 किलोमीटर तक सड़कें टूट चुकी हैं। इसके साथ ही 17 सरकारी इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। उक्त जानकारी डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने दी।

उन्होंने बताया कि लगभग 18 हज़ार एकड़ से अधिक क्षेत्र प्रभावित हो चुका है और अब पानी कम होने के बाद जब हालात सामान्य होंगे तो इन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि गांवों में भोजन के पैकेट, दवाइयां और तिरपाल बड़ी मात्रा में बांटे गए हैं। अब तक लगभग 8,600 राशन किटें घरों में दो बार वितरित की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि फाज़िल्का में तीसरे चरण में राशन किटें बांटी जाएंगी।

मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि कोई भी घर ऐसा न रहे जहां राशन, दवाइयां या पशुओं के लिए चारा न पहुंचे। उन्होंने बताया कि ज़िले में सतलुज और ब्यास दोनों नदियों से पानी आता है, लेकिन अब धीरे-धीरे पानी का स्तर कम होना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि सब कुछ नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं है। मंत्री तरुणप्रीत सोंध ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने पंजाब के नेताओं पर बरसते हुए कहा कि ये नेता केंद्र से कोई राशि नहीं लेकर आए, बल्कि किश्तियों में बैठकर तस्वीरें खिंचवाकर चले गए।

Related Articles

Back to top button