February 22, 2026 6:29 pm
ब्रेकिंग
Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम? Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ...
छत्तीसगढ़

कवर्धा में फोरेंसिक प्रयोगशाला का उद्घाटन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- वारदातों के मिलेंगे ठोस प्रमाण

कवर्धा: छत्तीसगढ़ में न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. कबीरधाम जिले में प्रदेश की पांचवीं क्षेत्रीय विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन हुआ. इसका शुभारंभ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया. पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं.

कई वारदातों को सुलझाने में मिलेगी मदद: कबीरधाम में स्थापित इस अत्याधुनिक फोरेंसिक प्रयोगशाला के माध्यम से अब हत्या, डकैती, बलात्कार, साइबर क्राइम, नशीले पदार्थों की तस्करी और आर्थिक अपराधों को सुलझाने में मदद मिलेगी. गंभीर मामलों की जांच वैज्ञानिक पद्धति से और तेजी से की जा सकेगी.

इस तरह होगी जांच: प्रयोगशाला में मौजूद उच्च तकनीकों से DNA, खून, बाल, फिंगर प्रिंट, हथियार, बारूद, रेशे और नशीले पदार्थों की गहराई से जांच की जा सकेगी. इससे पुलिस विवेचकों को रिपोर्ट प्राप्त करने में होने वाली देरी समाप्त होगी. अदालतों में समय पर रिपोर्ट पेश कर दोषियों को जल्द सजा दिलाना संभव हो सकेगा.

राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वैज्ञानिक सोच को अपनाना समय की मांग है. हमने राज्य की सभी प्रयोगशालाओं को अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया है ताकि न्यायिक प्रक्रिया तेज और पारदर्शी हो सके-. विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री

सभी एजेंसियों के लिए ये प्रयोगशाला: विजय शर्मा ने बताया कि अब राज्य की प्रयोगशालाएं केवल पुलिस विभाग तक सीमित नहीं रहेंगी. ये आबकारी, वन विभाग, ACB, FOW, CBI, ED, DRI, NCB और IB जैसी केंद्रीय एजेंसियों के मामलों की जांच में भी सहयोग करेंगी.

आसपास के शहरो को भी मदद: कबीरधाम के साथ-साथ बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-मंडई और मुंगेली जैसे आसपास के जिलों को भी इस प्रयोगशाला से प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. इससे छोटे जिलों के मामले भी अब महानगरों जैसी सुविधाओं के साथ जांचे जा सकेंगे.

regional forensic laboratory

कबीरधाम में नई क्षेत्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

प्रयोगशाला की स्थापना को कबीरधाम जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि और बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है. इससे जहां एक ओर अपराधियों को जल्द सजा दिलाने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर आम नागरिकों को त्वरित न्याय मिलने की उम्मीद भी बढ़ी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button