February 24, 2026 3:22 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
देश

तेलंगाना: अस्पताल में 7 महीने से हो रहा था बुजुर्ग का डायलिसिस, अब मिला HIV संक्रमित… मचा हड़कंप

तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के मनुगुरु में एक बुजुर्ग एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है. बुजुर्ग की दोनों किडनियों का डायलिसिस मनुगुरु के सरकारी अस्पताल में पिछले सात महीनों से किया जा रहा था. परिवार के सदस्य अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. बुजुर्ग के परिजनों का आरोप है कि इलाज कर रहे स्टाफ और डायलिसिस सेंटर के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ.

दूसरी ओर स्टाफ का कहना है कि मरीज दूसरे अस्पताल आया था. मनुगुरु सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि उनके पास आने से पहले मरीज ने हैदराबाद और वारंगल में इलाज कराया था. वहीं मरीज के परिवार के सदस्यों ने सरकारी अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया. उनकी डॉक्टरों और कर्मचारियों से बहस हुई. मामले की जानकारी मिलने के बाद उच्च अधिकारी अस्पताल पहुंचे.

अब परिवार के सदस्य चिंता में

परिवार के सदस्यों को घटना की जांच की और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है. अश्वपुरम मंडल के एक बुज़ुर्ग पिछले सात महीनों से मनुगुरु के 100 बिस्तरों वाले सरकारी अस्पताल डायलिसिस करा रहे थे. सड़क दुर्घटना में उनकी किडनियां खराब हो गईं. हाल ही में बुज़ुर्ग के खून की जांच की गई तो पता चला कि वह एचआईवी पॉजिटिव हैं. अब परिवार के सदस्य चिंता में हैं.

नहीं हो पा रहा है बुजुर्ग का डायलिसिस

बुज़ुर्ग की बेटी का आरोप है कि पिछले दो सालों के इलाज में उन्हें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली. इलाज कर रहे स्टाफ और डायलिसिस सेंटर के कर्माचारियों की लापरवाही के कारण उनके पिता एचआईवी से संक्रमित हुए. बुजुर्ग के परिवार वालों ने कहा कि एचआईवी संक्रमण के कारण फिलहाल उनका डायलिसिस नहीं हो पा रहा है. परिवार वालों ने कहा कि न्याय मिलने तक वो संघर्ष करेंगे.

वहीं इस मामले पर बोलते हुए, मनुगुरु अस्पताल के अधीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि उन्होंने इस घटना की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है और वो जांच करेंगे कि गलती कहां हुई. इसके बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button