March 6, 2026 8:51 am
ब्रेकिंग
Raisina Dialogue 2026 New Delhi: दिल्ली में आज से 'रायसीना डायलॉग' का आगाज, जुटेंगे 110 देशों के दिग... Maharashtra New Law on Conversion: शिंदे सरकार का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में लागू होगा धर्मांतरण विर... दुनिया पर मंडराया संकट, पर भारत है बेफिक्र! अमेरिका-ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा एलान- 50 दिनों तक न... Iran Israel War India Response: ईरान-इजराइल युद्ध पर सरकार के स्टैंड को लेकर कांग्रेस हमलावर, पूछा- ... अजब-गजब होली: साड़ी, बिंदी और भारी गहने... होली पर क्यों 'स्त्री' का रूप धरते हैं लड़के? जानें इसके ... Manish Sisodia on US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध पर केंद्र की चुप्पी पर भड़के मनीष सिसोदिया, पूछा- ... संसद में बड़ा संवैधानिक संकट! ओम बिरला को पद से हटाने के नोटिस पर चर्चा आज, पीठासीन अधिकारी नहीं रहें... रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएग... शर्मनाक! टॉयलेट के अंदर कैमरा... बागपत टोल प्लाजा की इस करतूत ने उड़ाए सबके होश, महिलाओं ने किया जमक... दिल्ली में 'लद्दाख' की झलक! ISBT के पास बनेगा बेहद खूबसूरत फुट ओवरब्रिज, मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ के प...
देश

यह लोकतंत्र है या आतंक? BJP विधायक के मुंह में तेजाब डालने की TMC नेता की धमकी के बाद मालवीय का सवाल

मालदा जिला तृणमूल अध्यक्ष और विधायक अब्दुर रहीम बख्शी के बयान से विवाद पैदा हो गया है. तृणमूल विधायक ने भाजपा विधायक के मुंह में तेजाब डालने की धमकी दी है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर भाजपा क्षेत्र में प्रवेश करती है, तो उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा. भाजपा का झंडा फाड़ने और सांसदों की पिटाई करने की धमकी देते हुए अब्दुर रहीम बख्शी की इस टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया है. इसका भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित मालवीय ने निंदा करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र है या आतंक है?

मालदा के मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र के इनायतनगर में ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की ओर से एक विरोध सभा का आयोजन किया गया था. इसमें अन्य राज्यों में बंगालियों पर हमलों और बंगाली भाषा के अपमान किये जाने का मुद्दा उठाया जाना था. इस अवसर पर स्थानीय विधायक और जिला तृणमूल अध्यक्ष अब्दुर रहीम बख्शी, जिला परिषद सदस्य अब्दुल हई, जिला परिषद सदस्य रेहेना परवीन और अन्य मौजूद थे.

यह लोकतंत्र है या आतंक? अमित मालवीय का सवाल

भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए पलटवार किया है. भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित मालवीय ने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि मालदा के टीएमसी अध्यक्ष अब्दुर रहीम बख्शी ने एक भाजपा विधायक के मुंह में तेजाब डालने की खुलेआम धमकी दी है. उन्होंने कहा कि यह वही व्यक्ति है जिसने कुछ साल पहले भाजपा, माकपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ-पैर काटने की धमकी दी थी.

Amit Malviya

अमित मालवीय ने कहा कि हिंसा टीएमसी के लिए कोई नई बात नहीं है—यह उनकी राजनीतिक संस्कृति है. और मालदा-मुर्शिदाबाद में, जहां अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या ममता बनर्जी का समर्पित वोट बैंक हैं, ऐसी धमकियां इस बात का प्रतिबिंब हैं कि टीएमसी अपनी राजनीति कैसे चलाती है. यह लोकतंत्र है या आतंक?

इससे पहले रहीम बख्शी ने वहां मंच से फिर से विवादित टिप्पणी की. सिलीगुड़ी के भाजपा विधायक शंकर घोष का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जो भी भाजपा विधायक विधानसभा में बंगाल के प्रवासी श्रमिकों को बांग्लादेशी रोहिंग्या कहेगा, उसके मुंह में तेजाब डाला जाएगा कि जिससे उसकी आवाज बंद हो जाएगी.

भाजपा का बहिष्कार करने का किया आह्वान

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में बंगाल के लोगों प्रताड़ित किया जा रहा है, यहां जो लोग भाजपा के समर्थक हैं, वे विरोध नहीं कर रहे हैं. इसलिए, भाजपा को इस क्षेत्र में अनुमति नहीं दी जा सकती. मैं लोगों से कहूंगा कि बहिष्कार करें, भाजपा का झंडा फाड़ दें.

इस बीच, उत्तर मालदा के भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज करने के आरोप में चंचल पुलिस स्टेशन में 24 घंटे का धरना दिया है. उन्होंने इस कार्यक्रम को अलोकतांत्रिक बताते हुए भाजपा सांसद को पीटने की धमकी दी. उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों से विपक्ष पर बार-बार हमला बोला है. हालांकि अपनी टिप्पणियों के बचाव में, जिला अध्यक्ष ने मीडिया के सामने दावा किया, “मैंने कोई अलोकतांत्रिक बयान नहीं दिया.”

Related Articles

Back to top button