February 24, 2026 7:24 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर आया शादी का कार्ड, टच करते ही फोन हो गया हैक, बैंक अकाउंट हो गया खाली

देश में रोजाना ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आते हैं. ठग ऑलाइन लोगों से लाखों-करोड़ों की ठगी करते हैं. ठगी का एक ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है. रायपुर में एक बीमा सलाहकर को ठगों ने निशाना बना लिया और उसने 4.80 लाख रुपयों की ठगी कर ली. बीमा सलाहकार ने अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. बीमा सलाहकार का नाम देवेंद्र सिंह रिसम है. उनकी उम्र 57 साल है. देवेंद्र सिंह रिसम राजेंद्र नगर के रहने वाले हैं. जानकारी के अनुसार, देवेंद्र को वाट्सएप पर शादी का निमंत्रण आया था. उन्होंने उस ई-कार्ड को खोलने की कोशिश की.

अचानक से मोबाइल फोन ब्लिंक करने लगा

इसके बाद देवेंद्र का मोबाइल फोन हैक हो गया. अचानक से मोबाइल फोन ब्लिंक करने लगा. फिर खाते से पैसे निकलने के मैसेज आने लगे. देवेंद्र मैसेजेस देखकर हड़बड़ा गए. फिर वो तुरंत बैंक गए और अपना अकाउंट ब्लॉक कराया. इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के अनुसार, देवेंद्र को 19 अगस्त को वाट्सएप पर एक ई-कार्ड आया. नीचे विवाह का न्योता था.

अलग-अलग किस्त में निकले पैसै

देवेंद्र ने सोचा कि वो किसी की शादी का निमंत्रण कार्ड है. उन्होंने उसे खोलने की कोशिश की. जैसे ही उन्होंने कार्ड को टच किया उनका मोबाइल फोन हैक हो गया. मोबाइल फोन ने काम करना बंद कर दिया. इसके बाद ब्लिंक होने लगा. फिर अलग-अलग किस्त में उनके अकाउंट से पैसे निकलने शुरू हो गए. देवेंद्र ने मोबाइल फोन बंद करके फिर से चालू किया.

इसके बाद देवेंद्र बैंक गए और तमाम ट्रांजेक्शन की जानकारी निकाली. फिर उन्होंने खाता ब्लॉक करने के लिए हेल्पलाइन नंबर (1920) पर फोन किया और खाता ब्लॉक कराया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button