February 12, 2026 9:20 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : एक और नशा तस्कर के घर पर चला ‘पीला पंजा’

गुरु का बाग : पंजाब से नशे के खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई नशे पर जंग के तहत कार्रवाई करते हुए पंचायत विभाग ने पुलिस की मदद से थाना रमदास के सीमावर्ती गांव भूरे गिल निवासी गगनदीप सिंह पुत्र इकबाल सिंह जोकि एक नशा तस्कर है, के अवैध रूप से बने घर को गिरा दिया। जिला पुलिस प्रमुख मनिंद्र सिंह ने बताया कि उक्त गगनदीप सिंह के खिलाफ पंजाब के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग धाराओं के तहत 6 मामले दर्ज हैं और उसने गांव भूरे गिल की पंचायती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके अपना घर बनाया हुआ था।

इस संबंध में पूरी ग्राम पंचायत और सरपंच ने इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित कर बी.डी.पी.ओ. रमदास से मदद मांगी और आज बी.डी.पी.ओ. रमदास पवन कुमार ने पुलिस की मदद से इसे ढहा दिया और बी.डी.पी.ओ. रमदास के माध्यम से ग्राम पंचायत को इसका कब्जा दिला दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस नशे के खात्मे के लिए नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

इस मौके पर पहुंचे एस.पी. हैडक्वार्टर आदित्य वारियर ने बताया कि गगनदीप सिंह फिलहाल फरार है। गगनदीप सिंह ने नशे के व्यापार से अर्जित काली कमाई से यह मकान बनवाया था इसलिए नियमानुसार इस मकान को खाली करवाकर जगह पंचायत को सौंप दी गई है।

उन्होंने कहा कि गगनदीप सिंह जैसे अन्य नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी दी जानी चाहिए कि या तो वे अपने बुरे कर्म छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होकर सामान्य जीवन जीए, अन्यथा जेल जाने के लिए तैयार रहें। आने वाले दिनों में ऐसे अन्य नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button