February 13, 2026 8:48 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

दुर्ग के मचांदूर गांव में गुंडागर्दी करने वाले आरक्षक पर होगी विभागीय कार्रवाई

दुर्ग: पब्लिक से गुंडागर्दी करने की तस्वीरें वायरल होने के बाद आरोपी आरक्षक पर अब विभागीय कार्रवाई का शिकंजा कस सकता है. दरअसल एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दो लोग एक युवक को पकड़कर उसे जबरन थाने ले जाने की धमकी दे रहे हैं. युवक उनसे बार बार कह रहा है कि उसने कोई गलत काम नहीं किया.

थाने ले जाने की धमकी देने वाले होगी कार्रवाई: पीड़ित युवक का कहना है कि उसने अपने घर पर झंडा लगाया है जिसे वो नहीं उतारेगा. जब वर्दी में आए आरक्षक और एक सिविल ड्रेस वाला शख्स लगातार युवक को गालियां देते हुए झंडा उतारने की बात कह रहा है. युवक जब झंडा उतारने को तैयार नहीं होता है तो आरक्षक उसका कॉलर पकड़कर उसे खीचने लगता है. पीड़ित युवक की मौके मौके पर पहुंचती है और बीच बचाव करती है. पीड़ित की मां का कहना है कि पुलिस वाले जबरन उसके बेटे को थाने ले जाने की कोशिश कर रहे हैं.

मामला मचांदूर चौकी क्षेत्र का है. दोनों पक्षों में विवाद का वीडियो वायरल हुआ है. जिन पुलिसकर्मियों पर आरोप लगे हैं, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है. साथ ही गांव में अवैध रूप से रह रहे लोगों का वेरिफिकेशन भी शुरू कर दिया गया है. राजस्व विभाग को इस संबंध में पत्राचार भेजा गया है: अभिषेक झा,एडिशनल एसपी दुर्ग

क्या है विवाद के पीछे की वजह: पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि वो अपने घर पर अपनी धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से झंडा लगाए हैं. पुलिस वाले चाहते थे कि वो अपने घर पर लगे झंडे को उतार दें. इसी बात को लेकर दोनों ओर से बहस हुई. बहस के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया. अब इसी वीडियो के आधार पर दोनों आरोपी पुलिस कर्मी सवालों के घेरे में घिर गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button