February 23, 2026 5:23 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
देश

रांची में बदमाश का तांडव, घर में घुसकर युवक को गोलियों से भूना, पीछा करने वाले दूसरे शख्स पर भी की फायरिंग

झारखंड के रांची में रविवार की देर शाम बेखौफ अपराधी ने एक घर में घुसकर एक शख्स पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. अपराधी ने करीब 5 से 6 राउंड फायरिंग की. जब दूसरे शख्स ने अपराधी का पीछा किया तो उन्होंने दूसरे पर भी गोली चला दी. इससे दूसरा शख्स भी गंभीर रूप से घायल हो गया. ये मामला रांची के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत झखराटांड़ इलाके से सामने आया है.

झखराटांड़ में अपराधी ने रवि साव की ताबड़तोड़ एक के बाद एक तीन गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं बलमा, जिसने अपराधी का पीछा किया. वह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, डीएसपी और रातू थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे. इसके साथ ही फॉरेंसिक की टीम भी मौक पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा कर रही है.

जमीनी विवाद की जताई आशंका

मृतक झारखंड के चतरा जिला के टंडवा के रहने वाला था, जिसके शव को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गोलीबारी में घायल बलमा को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. अपराधी के इस वारदात को अंजाम देने के पीछे क्या वजह है. इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन शुरुआत जांच में आशंका जताई जा रही है कि जमीनी विवाद के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया.

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार

एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि प्रदीप मुंडा के घर पर दादू बलमा रवि साव के साथ बैठकर शराब पी रहा था. तभी एक अज्ञात अपराधी वहां पहुंचा और उसने रवि साव को तीन गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया, जबकि उसका पीछा कर रहे बलमा पर भी गोलियां बरसा दीं. पूरी घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गया. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. इसके साथ ही रांची के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर चेकिंग अभियान चलाकर अपराधी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.

इस घटना के बाद लोगों में डर और दहशत का माहौल है. इससे पहले 10 अगस्त को रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में भट्टी चौक के पास साहिल गिद्दी उर्फ कुरकुरे नाम के शख्स की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया था और पूर्व पार्षद सहित कई अन्य आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की थी.

Related Articles

Back to top button