February 22, 2026 5:04 pm
ब्रेकिंग
PM Modi in Meerut: मेरठ में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बताया आखिर क्यों जताया TMC, DMK और BSP का आभ... Crime News: नकाबपोश अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी Dumka News: दुमका के सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में प्रबंधन कमेटी... Babulal Marandi FIR: गिरिडीह के होटल में बैठक करने पर बाबूलाल मरांडी समेत 50 पर FIR, आचार संहिता उल्... Jharkhand Municipal Election: निकाय चुनाव के लिए मतदान कल, डिस्पैच सेंटर्स से पोलिंग पार्टियां रवाना Koderma News: कोडरमा में महिलाओं ने तैयार किया हर्बल गुलाल, इस होली रसायनों से मिलेगी मुक्ति Operation Narcos: हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार Deoghar News: बदहाली के आंसू रो रही देवघर बाजार समिति, पीने के पानी तक की सुविधा नहीं, किसान-मजदूर प... Deoghar News: देवघर ब्लड बैंक में 'नेट टेस्ट' अनिवार्य, लेकिन जिले में जांच मशीन ही नहीं, मरीज परेशा... Surguja Voter List 2026: सरगुजा में SIR प्रक्रिया संपन्न, 3818 नए मतदाता जुड़े, 1174 नाम सूची से हटा...
व्यापार

बाजार में तेजी के बीच सस्ता हो गया सोना-चांदी, 10 ग्राम गोल्ड के लिए देने होंगे आज इतने रुपये

शेयर बाजार में आज थोड़ा हरियाली देखने को मिल रही है. मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स खबर लिखे जाने तक करीब 280.56 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. लेकिन, दूसरी ओर सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है. 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के दाम 490 रुपये की गिरावट के साथ 107,650 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं. वहीं, चांदी भी 820 रुपये प्रति किलोग्राम टूट गई है.

बुलियन. कॉम पर आज सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. देश की राजधानी दिल्ली में भी सोने और चांदी के दाम में कमी आई है. दिल्ली में आज चांदी काफी सस्ती हुई है. चांदी 1040 रुपये की गिरावट के साथ 123,060 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है. वहीं, सोना भी 590 रुपये गिरकर 107,160 रुपये पर आ गया है.

मुंबई और लखनऊ में सोने-चांदी के भाव

वहीं, देश की आर्थिक राजाधानी लखनऊ में भी गोल्ड-सिल्वर के दाम कम हुए हैं. सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक मुंबई में 10 ग्राम गोल्ड अभी 560 रुपये की गिरावट के साथ 107,380 रुपये पर आ गया है. साथ ही, चांदी के भाव भी कम हो गए हैं.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सोने और चांदी के भाव आज कम हुए हैं. लखनऊ में अभी गोल्ड 580 रुपये टूटकर 107,390 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. चादी 970 रुपये सस्ती होकर 123,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर है.

एमसीएक्स पर भी गिरे सोने-चांदी के भाव

वहीं, एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. 3 अक्टूबर को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट के दाम कम हुए है. इस कॉन्ट्रैक्ट वाली 10 ग्राम सोने के दाम आज करीब 561 रुपये गिरकर 107161 रुपये पर आ गए हैं. वहीं, 5 दिसंबर 2025 को एक्सपायर होने वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट के रेट भी करीब 1,000 रुपये कम हुए हैं. चांदी के दाम 0.80 फीसदी कम होकर 123699 रुपये प्रति किलोग्राम पर हैं.

Related Articles

Back to top button