February 12, 2026 4:57 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

अमृतसर में लगे अकाली-भाजपा के पोस्टर, छिड़ी नई चर्चा

अमृतसर:  पंजाब के अमृतसर में अकाली-भाजपा के गठबंधन के पोस्टर देखने को मिल रहे हैं। हालांकि अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है, लेकिन अमृतसर में गठबंधन की झलक दिखाने वाले पोस्टर जरूर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में भाजपा और अकाली दल ने मिलकर नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। इस पोस्टर के साथ ही पंजाब सियासत में नई हलचल पैदा हो गई है।

किसान आंदोलन के बाद यह पहली बार है जब अकाली-भाजपा नेता किसी पोस्टर में एक साथ दिखे हैं। पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, तरुण चुघ, सुनील जाखड़ और भाजपा के सीनियर नेताओं के साोथ-साथ अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल की भी तस्वीरें हैं। पोस्टर में युवा नेता मनसीरत सिंह का नाम है और कहा जा रहा है कि पोस्टर भी उन्हीं ने लगाए हैं। हालांकि फिलहाल दोनों पार्टियों (अकाली-भाजपा) की तरफ से गठबंधन को लेकर कोई बयान नहीं आया है, लेकिन इस पोस्टर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

हालांकि भाजपा प्रेसिडेंट सुनील कुमार जाखड़ और कैप्टन अमरिंदर सिंह दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की खुलकर वकालत करते रहे हैं, लेकिन हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी तरुण चुग ने नंगल में एक इवेंट के दौरान साफ ​​कर दिया था कि भाजपा 2027 के पंजाब असेंबली इलेक्शन में सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने साफ किया था कि शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन की कोई बात नहीं चल रही है और पार्टी नीचले स्तर पर अपनी ताकत बढ़ा रही है। चुग ने दावा किया कि भाजपा पहली बार पंजाब में अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में है। दूसरी ओर, अकाली दल के नेता भी गठबंधन को लेकर किसी भी तरह की हलचल से खुले तौर पर इनकार करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button