February 24, 2026 3:15 pm
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...
छत्तीसगढ़

सौर ऊर्जा से उपभोक्ता बने ऊर्जा दाता, अब बिजली भी बेच रहे छत्तीसगढ़ी घर : सीएम साय

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है.यह योजना न सिर्फ उपभोक्ताओं को बिजली बिल से राहत दे रही है, बल्कि उन्हें ऊर्जा दाता भी बना रही है. कई परिवार अब अपने घर की बिजली जरूरत पूरी करने के बाद अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी अर्जित कर रहे हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 8 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय प्रेक्षागृह, साइंस कॉलेज परिसर में आयोजित सौर ऊर्जा जागरूकता एवं प्रोत्साहन समारोह में यह बातें कही.

सौर ऊर्जा को लेकर बढ़ती जागरूकता 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण और जलवायु संकट को देखते हुए सौर ऊर्जा ही भविष्य का रास्ता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 2070 तक कार्बन नेट जीरो का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है. इसी दिशा में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना छत्तीसगढ़ के हर घर तक पहुंचाई जा रही है.

सीएम ने गिनाई योजना की उपलब्धियां 

मुख्यमंत्री ने इन उपभोक्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जिन्होंने अपने घरों में सोलर पैनल लगाए हैं, वे अब दूसरों के लिए प्रेरणा बने हैं.उन्होंने अपील की है कि ये लोग अपने अनुभव पड़ोसियों और समाज के साथ साझा करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना से लाभान्वित हो सकें.इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की विशेषताएं गिनाई.

बिजली बेचकर उपभोक्ता कर सकता है आय

सीएम ने कहा कि इस योजना में उपभोक्ताओं को 75 फीसदी तक सब्सिडी उपलब्ध है. भारत सरकार ने तीन किलोवाट तक 78 हजार रुपए की सब्सिडी दी है.राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त 30 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है. 2 लाख रुपये तक का बैंक लोन 6% ब्याज दर पर उपलब्ध है. कुछ वर्षों के भीतर उपभोक्ताओं को बिजली पर कोई खर्च नहीं करना होगा और वे पूरी तरह मुफ्त बिजली का लाभ उठा पाएंगे. यह योजना सिर्फ बचत का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे उपभोक्ता अतिरिक्त बिजली बेचकर आय अर्जित करने का अवसर भी पा रहे हैं।

ग्रीन एनर्जी में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग

मुख्यमंत्री ने बताया कि जब वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य बना था, तब बिजली उत्पादन मात्र 1400 मेगावाट था.आज छत्तीसगढ़ की क्षमता 30 हजार मेगावाट तक पहुंच गई है.आने वाले समय में 3.5 लाख करोड़ रुपये के एमओयू से ऊर्जा क्षेत्र में निवेश होगा. इसके बाद छत्तीसगढ़ पूरे देश में ऊर्जा उत्पादन में नंबर वन बनने की ओर अग्रसर होगा.उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 तक देश के 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई गई, जहां आजादी के 70 वर्षों तक बिजली नहीं पहुंच पाई थी.अब वही सोच देश को ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ा रही है.

ऊर्जा क्रांति का आधार है सोलर

 सीएम साय ने इस समारोह ने एक स्पष्ट संदेश दिया कि सौर ऊर्जा अब केवल विकल्प नहीं, बल्कि नए भारत की ऊर्जा क्रांति का आधार है. छत्तीसगढ़ इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ते हुए उपभोक्ताओं को ऊर्जा दाता और आय का साधन दोनों बना रहा है.

सूर्य रथ से होगा जन-जागरूकता अभियान 

इस समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिले के लिए सूर्य रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.यह रथ गांव-गांव जाकर लोगों को सौर ऊर्जा और पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभ बताएंगे. साथ ही इच्छुक उपभोक्ताओं के आवेदन भी मौके पर लिए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रथ चलित जागरूकता केंद्र की तरह काम करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button