March 14, 2026 4:17 pm
ब्रेकिंग
LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें ... दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का... PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब 'महाजंगलराज' नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार क... Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सां... मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार न... Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा ... PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यव... अरब देशों में 'जंग' का साया! सुरक्षित भविष्य के लिए लाखों भारतीयों ने छोड़ीं नौकरियां; सूनी होने लगीं... सोनम वांगचुक आज़ाद! 6 महीने बाद हटा NSA, केंद्र सरकार ने अचानक क्यों बदला अपना फैसला? जानें हिरासत रद... Kolkata Violence: पीएम मोदी की रैली से पहले भारी बवाल, मंत्री शशि पांजा के आवास पर हमला; TMC-BJP कार...
छत्तीसगढ़

बीजापुर में युवक की हत्या, 15 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से किया मर्डर

बीजापुर: गंगालूर क्षेत्र में बीते 26 अगस्त को एक युवक की हत्या कर दी गई. युवक की पहचान गोंगला गांव के निवासी सुरेश उज्जी के रूप में हुई. जिसकी हत्या ग्राम पोटेनार के पास पहाड़ी में कर दी गई थी. शुरुआत में गांव वाले इसे नक्सली हत्या मान रहे थे. लेकिन प्रारंभिक जांच पड़ताल में वारदात नक्सली घटना से अलग लग रही थी. जिसके बाद बीजापुर पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की.

पारिवारिक विवाद में हत्या: युवक की हत्या सिर और चेहरे पर ठोस वस्तु से गंभीर चोट पहुंचाने से हुई थी. हत्या के 15 दिन बाद पुलिस ने अंधे कत्ल के मामले को सुलझा दिया. हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी युवक का नाम बामन सोढ़ी है. युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है. जांच में पता चला है कि पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश के चलते आरोपी युवक ने सुरेश उज्जी की हत्या की थी.

बीजापुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार: आरोपी बामन सोढ़ी ने बताया कि 23 अगस्त को दोनों युवक मिलकर खाना खा रहे थे. इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ. जिसके बाद उसने सुरेश की पत्थर मारकर हत्या कर दी. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया पत्थर बरामद कर लिया है. जांगला थाना में कार्रवाई के बाद आरोपी बामन सोढ़ी को गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों में हत्या की वारदातें

7 सितंबर 2025: जांजगीर चांपा में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति ने खुद भी दी जान देने की कोशिश

7 सितंबर 2025: गरियाबंद में मछली की सब्जी नहीं बनाने पर बेटे ने की मां की हत्या

7 सितंबर 2025: दुर्ग में खाना खाने के दौरान विवाद, युवक ने की दूसरे युवक की हत्या

6 सितंबर 2025: मनेंद्रगढ़ में युवक की हत्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button