February 23, 2026 4:37 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

पत्नी की हत्या कर पति ने दी जान देने की कोशिश, दोनों की थी दूसरी शादी

जांजगीर चांपा: ये सनसनीखेज घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले की है. बलौदा बाजार के रहने वाला जगदीश देवांगन अपनी पत्नी गायत्री देवांगन के साथ जांजगीर चांपा में रहता था. लेकिन दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. पति पत्नी का झगड़ा इतना बढ़ गया कि इनके घर के दरवाजे से खून की धारा बहने लग गई.

विवाद के बाद पत्नी की हत्या, खुद भी जान देने की कोशिश: जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय में शारदा मंगलम भवन के पीछे की घटना है. रविवार को पति पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ. फिर कमरे से चीख पुकार की आवाज आने लगी. लेकिन कुछ समय बाद सब शांत हो गया. बंद कमरे के दरवाजा के नीचे से खून बहने लगा. पड़ोसियों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. दरवाजा तोड़ कर अंदर देखा तो पति पत्नी दोनों खून से सने हुए थे. तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. पति का इलाज चल रहा है.

शक ने परिवार को उजाड़ा: अस्पताल ले जाने के बाद पुलिस की पूछताछ में पत्नी गायत्री देवांगन ने बताया कि उसके पति जगदीश ने उस पर चाकू से हमला किया. गायत्री ने चरित्र शंका में आए दिन विवाद की जानकारी भी पुलिस को दी. इस बयान को देने के बाद गायत्री ने दम तोड़ दिया. आस पास के लोगों ने भी पूछताछ में पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद की जानकारी दी.

दोनों की थी दूसरी शादी: एडिशनल एस पी उमेश कुमार साहू ने घटना की जानकारी मीडिया को दी. उन्होंने बताया “पति पत्नी में आपस में गंभीर झगड़ा हो रहा है. दोनों को गंभीर चोटें आई है. तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची तो पति ने चरित्र शंका में पत्नी को धारदार हथियार से घायल कर दिया गया था और खुद भी अपने हाथ की नस काट ली थी. दोनों को अस्पताल ले जाया गया. जहां पत्नी की मौत हो गई. आरोपी पति का इलाज चल रहा है. अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है. दोनों का दूसरा विवाह था.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button