February 24, 2026 2:41 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
बिहार

किशनगंज: चोर पकड़ने गई थी पुलिस, लोगों ने कर दी धुनाई, झाड़ू-चप्पल से महिलाओं ने पीटा

बिहार के किशनगंज में छापेमारी करने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस खगड़ा रेड लाइट के पास वार्ड संख्या 33 में चोरी के एक मामले में छापेमारी करने गई थी. तभी पुलिस पर लोगों ने हमला बोल दिया. आरोप है कि एक महिला ने पुलिसकर्मियों की झाड़ू और चप्पल तक से पिटाई की. इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया गया है.

इस हमले में घायल पुलिसकर्मियों में अवर निरीक्षक पुष्पांजलि भारती, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक सुधीर कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार और प्रशिक्षु अवर निरीक्षक नीतीश कुमार शामिल हैं. सभी सदर थाने में तैनात हैं. पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बताया जा रहा है कि एक महिला ने पुलिसकर्मी के साथ धक्का मुक्की भी की और झाड़ू, चप्पल से पिटाई की.

चोरी के केस में गिरफ्तारी करने गई थी पुलिस

दरअसल, 26 अगस्त को शहर के लाइन मोहल्ले में विकास गुप्ता के घर से 15 लाख रुपए के जेवरात और 60 हजार रुपए चोरी की घटना हुई थी. इसको लेकर विकास ने सदर थाने में केस दर्ज कराया था और बताया था कि ये घटना तब हुई जब विकास गुप्ता की बहन अनुराधा जायसवाल तीज पर्व मनाने अपने लाइन स्थित मायके आई थी. इसी मामले के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस खगड़ा पहुंची थी.

एक महिला को हिरासत में लिया गया

तभी आरोपियों ने मौके से गुजर रहे पुलिसकर्मियों की गाड़ी पर हमला कर दिया और पुलिस की गाड़ी का गेट खोल दिया. आरोपी पुलिस के वाहन से पुलिसकर्मी को निकालकर लाए और उनकी पिटाई करने लगे. जानकारी मिलते ही एसडीपीओ वन गौतम कुमार, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन समेत बड़ी संख्या में पहुंचे और हालात पर काबू पाया गया. इस घटना के बाद एक महिला को हिरासत में लिया गया है. एसपी सागर कुमार ने बताया कि महिलाओं और बच्चों की गिरफ्तारी के विरोध में मामूली नोकझोंक हुई थी. महिला को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है.

Related Articles

Back to top button