February 11, 2026 7:16 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
हरियाणा

फरीदाबाद न्यूज़: दर्दनाक हादसे ने छीना घर का चिराग, एंबुलेंस की देरी और लापरवाही से गुस्साए परिजन; पूरे इलाके में मातम

फरीदाबाद: फरीदाबाद के थाना भूपानी इलाके स्थित कावरा मोड के पास एक ऑटो और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में BA बीए फर्स्ट ईयर  के स्टूडेंट की मौत हो गई। हादसे के बाद बीके अस्पताल में शव को एंबुलेंस से उतारने के लिए कोई कर्मचारी नहीं मिला। जिसके चलते शव करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस में पड़ा रहा। इससे स्वास्थ्य विभाग की एक बार फिर से लापरवाही सामने आ गई है।  मृतक पवन ने नेहरू कॉलेज में हाल में ही प्रधान का चुनाव जीता था।

रोड़ एक्सीडेंट में हुई मौत 

पुलिस कर्मचारी प्रदीप कुमार SPO ने बताया कि गांव कावरा निवासी मृतक 20 वर्षीय मृतक पवन अपनी बाइक से शाम के समय जिम से घर के लिए लौट रहा था। लेकिन कावरा मोट पर एक ऑटो ने उसको टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एंबुलेंस में रखवाकर बीके अस्पताल पहुंची। कावरा मोट पर एक ऑटो ने उसको टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई, लेकिन यंहा पर उनको शव उतारकर मोर्चरी में रखने के लिए कोई कर्मचारी नहीं मिला। जिसके कारण करीब डेढ़ घंटे तक शव को एंबुलेंस में ही रखना पड़ा। जिसके बाद एक कर्मचारी के आने पर शव को उतारकर रखा गया।

तीन बहनों का एकलौता भाई 

मृतक पवन तीन बहनों का एकलौता भाई था। वह एक नेहरू कॉलेज में BA फस्ट इयर का स्टूडेंट था। उसके पिता दुबई में नौकरी करते है। वह रोजाना की तरह जिम से वापस लौट रहा था।  इस घटना के सुनने के बाद न केवल पवन के दोस्त अस्पताल पहुंच गए  और उनकी तीनों बहनें माता और अन्य रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक पवन तीन बहनों का एकलौता भाई था।

दोस्त बोले किसी ने मदद नहीं की

मृतक पवन के दोस्त निखिल ने बताया कि हादसे के समय भी पवन सड़क पर काफी देर तक पड़ रहा लोग सड़क पर पड़े पवन को आते जाते देखते रहे लेकिन समय रहते उसको किसी की मदद नहीं मिली यदि उसे समय रहते मदद मिल जाती तो शायद पवन की जान बच सकती थी। वहीं पुलिस कर्मचारी प्रदीप ने बताता कि पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों कि रिकार्डिंग जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लेगी। मृतक के शव का आज पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button