March 7, 2026 7:26 am
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
उत्तरप्रदेश

बागपत: जगह-जगह नोचने के निशान… बोरे में मिली आशा कार्यकर्ता की लाश, जख्म बयां कर रहे हैवानियत की कहानी

उत्तर प्रदेश के बागपत में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के खामपुर गांव की 45 वर्षीय आशा कार्यकर्ता का शव शनिवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में बोरे में बंद मिला. शव को लक्ष्मीनगर कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान के कमरे में रखा गया था. आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद महिला की हत्या की गई है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला को शनिवार रात तक कॉलोनी में देखा गया था. वह खामपुर गांव से बड़ौत कुछ सामान लेने आई थी. जब देर रात तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. तलाश के दौरान घर के पास ही स्थित निर्माणाधीन मकान में एक बोरे से दुर्गंध आने पर उसे खोला गया, जिसमें महिला का शव मिला. शव पर चोट और खरोंच के कई निशान थे, जो जघन्य अपराध की ओर इशारा कर रहे थे.

गांव में शोक का माहौल

इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. एक महिला ने बताया कि शव की हालत देखकर साफ लग रहा था कि उसके साथ बर्बरता की गई है. आशा कार्यकर्ता की निर्मम हत्या से पूरे गांव में शोक का माहौल है, और लोग दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.

मृतका के पति ने स्थानीय निवासी उपेंद्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी है. पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी बड़ौत विजय कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया गोली मारने या दुष्कर्म की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी. उन्होंने यह भी बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतका और आरोपी उपेंद्र के बीच कुछ व्यक्तिगत संबंधों की बात सामने आई है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है.

पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द सच्चाई का पता लगाया जा सके और दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके.

Related Articles

Back to top button