February 24, 2026 3:39 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
उत्तरप्रदेश

कौन है भूषण वर्मा? सेवादार बनकर दो करोड़ का कलश चुराए… अगले महीने होनी है बेटी की शादी

देश की राजधानी दिल्ली से तीन कलश चोरी हो गए थे. ये तीनों कलश लाल किला के सामने पार्क से चोरी हुए थे. दो करोड़ की कीमत वाले ये कलश जैन समाज के धार्मिक अनुष्ठान से चुरा लिए गए थे. अब उत्तर प्रदेश की हापुड़ पुलिस ने कलश चोरी के इस मामले में मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है. साथ ही चोरी का समान भी बरामद कर लिया है.

कलश चोरी के मामले में तीनों गिरफ्तारियां रविवार रात को की गईं. चोरी के इस मामले में मास्टरमांइड का नाम भूषण वर्मा है. पुलिस ने उसको उसके गांव असौड़ा से गिरफ्तार किया. भूषण के परिवार में उसकी पत्नी, दों बेटियां और एक बेटा है. वो परिवार के साथ पिछले एक साल से शहर की वैशाली कॉलोनी में रह रहा था. इससे पहले वह श्रीनगर मोहल्ले का निवासी था.

दो महीने बाद है बेटी की शादी

भूषण ने अपना ठिकाना, पता इसलिए बदल लिया था क्योंकि उसके पड़ोसियों को ये बात पता चल गई थी कि वो चोरियां करता है. भांड़ा फूटने के डर से उसने ठिकाना बदला था. भूषण ने पुलिस को कलश बेचकर बेटी की शादी के लिए पैसे एकत्र करने की बात बताई. दो महीने बाद उसकी बड़ी बेटी की शादी होनी है. वैशाली कॉलोनी के लोगों ने बताया कि वो भूषण के बारे में अधिक नहीं जानते थे.

लोगों को बस उसके सराफा का काम करने के बारे में पता था. हालांकि भूषण मुख्य रूप से ड्राइवर था. उसने पिछले साल दिल्ली के लाल मंदिर और अशोक विहार स्थित मंदिर से भी कलश की चोरी की थी. उसके खिलाफ पांच केस दर्ज हैं. चोरी के मामले में ही वो साल 2016 में जेल की हवा खा चुका है. आरोपी भूषण के बारे में ये सारी बातें हापुड़ पुलिस ने बताई.

जैन समाज के आयोजनों पर रखता था नजर

पुलिस बताया कि भूषण वर्मा के निशाने पर सिर्फ जैन समाज के धार्मिक आयोजन रहते थे. ऐसा इसलिए क्योंकि जैन समाज के धार्मिक कार्यक्रमों में जिन कलश का उपयोग किया जाता है वो सोने के और रत्नजड़ित होते हैं. वह जैन संत या सेवादार बनकर आयोजनों में जाता. फिर रेकी करके चोरी करता.

लालकिला पार्क में तीन सितंबर को कार्यक्रम आयोजित किया गया था. आरोपी कार्यक्रम से 760 ग्राम सोने और 150 ग्राम हीरे से जड़ा एक कलश और दो शुद्ध सोने के कलश चुराकर रफुचक्कर हो गया था.

Related Articles

Back to top button