February 27, 2026 4:55 pm
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर
छत्तीसगढ़

स्कूल पर गिरी बिजली, बेलबहरा हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे बाल बाल बचे

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के बेलबहरा हायर सेकेंडरी स्कूल में आसमानी बिजली गिरने से बड़ा हादसा टल गया. गनीमत रही कि घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी छात्र और शिक्षक सुरक्षित बच गए. आसमानी बिजली गिरने से स्कूल भवन और पास से गुजर रही 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के समय कक्षाओं में बच्चे मौजूद थे, लेकिन उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया.

बिजली गिरने से मची अफरा तफरी: स्कूल कर्मचारियों ने बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विद्युत लाइन को बंद कराया गया और आग पर काबू पाया गया. स्कूल के शिक्षकों और छात्रों ने मांग की है कि 11 केवी लाइन को स्कूल परिसर से हटाया जाए या भूमिगत किया जाए, क्योंकि यह लगातार खतरा बना हुआ रहता है. ग्रामीणों ने भी कहा है कि यह पहली बार नहीं है जब स्कूल के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन चिंता का कारण बनी हो. छात्रों के परिजनों का भी कहना है कि यदि समय रहते विभाग ध्यान नहीं देगा तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है.

बिजली विभाग से मांग: स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि, स्कूल की सुरक्षा को देखते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएं. लोगों का कहना है कि इस घटना ने स्कूलों में विद्युत सुरक्षा की आवश्यकता को लेकर आगाह किया है और विभाग को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की की जरुरत है.

आसमानी बिजली गिरने की घटना ने एक बार फिर विद्युत सुरक्षा की जरुरत को उजागर किया है. विद्युत विभाग को चाहिए कि वह स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विद्युत सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन करे. साथ ही, विद्युत लाइनों की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित करे ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो: स्थानीय निवासी

इस घटना से यह भी स्पष्ट होता है कि विद्यालयों में सुरक्षा के उपायों को और मजबूत करने की आवश्यकता है. विद्यालय प्रशासन को चाहिए कि वे आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए नियमित रूप से मॉक ड्रिल आयोजित करें और छात्रों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करें: स्थानीय निवासी

क्या चाहते हैं लोग: छात्रों के परिजन और लोग ये चाहते हैं कि इस घटना के बाद विद्युत विभाग और विद्यालय प्रशासन को संयुक्त रूप से काम करना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके, छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. विद्युत लाइनों को स्कूल परिसर से हटाने या भूमिगत करने के लिए विभाग को जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही, विद्यालय में विद्युत सुरक्षा के मानकों को भी मजबूत करना चाहिए ताकि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button