February 12, 2026 11:11 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

जन्मदिन पार्टी में मिली युवक को मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

दुर्ग : नेवई थाना क्षेत्र में जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली. सोमवार रात 11.30 बजे एक स्कूल के खुले ग्राउंड में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था.इस पार्टी में नाबालिग युवकों समेत छह लोग इकट्ठा हुआ. पार्टी में केक काटा गया.खाने और पीने का भी इंतजाम था.लिहाजा नाच गाने के साथ जाम भी छलके.लेकिन संगीत और मस्ती के दौरान एक युवक रोहन कुमार का दूसरे युवक के साथ विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि थोड़ी ही देर में मौके पर मौजूद दूसरे युवकों ने रोहन पर हमला बोल दिया.जिसमें उसकी मौत हो गई.

कहां हुई वारदात ?: दुर्ग के नेवई थाना क्षेत्र के एचएससीएल कॉलोनी में बर्थडे पार्टी के बाद मामूली विवाद में युवक रोशन ठाकुर की ईंट-पत्थर से पीटकर हत्या कर दी गई. भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि एचएससीएल कॉलोनी स्थित एक स्कूल में कुछ युवक एक नाबालिग किशोर का जन्मदिन मनाने के लिए दीवार कूदकर अंदर घुसे थे.इस दौरान स्कूल का गेट बंद था. सभी लोगों ने स्कूल के मैदान में केक काटा और पार्टी शुरु की.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो अपचारी बालकों समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया. जबकि एक अपचारी बालक सहित दो आरोपी फरार हैं. मौके से शराब की बोतलें, बर्तन और अन्य सामान बरामद किए गए हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. फरार आरोपियों की तलाश में विशेष टीम गठित की गई है. सीएसपी ने कि यह घटना बेहद गंभीर है और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल पुलिस लगातार जगह-जगह दबिश देकर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button