February 22, 2026 9:21 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में खाने का स्टॉल लगाकर एनएचएम कर्मचारियों का आंदोलन

राजनांदगांव: कलेक्ट्रेट के सामने फ्लाईओवर के नीचे 18 अगस्त से एनएचएम कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. एनएचएम कर्मचारी हर दिन अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. सामूहिक इस्तीफे के बाद प्रदर्शन और भी तेज कर दिया गया है. सोमवार को कर्मचारियों ने रोटी संघर्ष की थीम पर प्रदर्शन किया.

एनएचएम कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन: एनएचएम कर्मचारी संघ ने धरनास्थल पर पकोड़े तले. पानीपूरी की दुकान लगाई. चाय बनाकर बेची और पान का ठेला लगाया. इस दौरान बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारियों संघ के पदाधिकारी, सदस्य और स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे. एनएचएम कर्मियों का कहना है कि इस समय वे बेरोजगार है. इसलिए उन्हें अपनी जीविका के लिए छोटी छोटी दुकानें लगाकर काम करना पड़ रहा है. उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मांग लेती अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी. अलग अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन होता रहेगा.

आज की हमारी थीम है रोटी संघर्ष. हम सभी बेरोजगार हो चुके हैं. सभी इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन इस मामले में सरकार असंवेदनशील है. आज हम पकोड़े तल रहे हैं, गुपचुप बेच रहे हैं. चाय बना रहे हैं. 22 दिन बाद भी सरकार हमसे बात नहीं कर रही है. सरकार दोहरी नीति अपना रही है और केंद्र पर थोप रही है जबकि सरकार हम पर फैसला लेने में स्वतंत्र है- सुरेश, स्वास्थ्य कर्मचारी

एनएचएम कर्मचारी संघ की 10 मांगे

1. संविलियन एवं स्थाईकरण

2. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना

3. नियमित भर्ती में सीटों के लिए आरक्षण

4. कार्य मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता

5. मेडिकल अवकाश की सुविधा

6. लंबित 27% वेतन वृद्धि

7. न्यूनतम 10 लाख तक कैशलेस चिकित्सा बीमा सुविधा

8. ग्रेड पे का निर्धारण

9. अनुकंपा नियुक्ति

10. स्थानांतरण की नीति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button