March 6, 2026 8:57 am
ब्रेकिंग
Raisina Dialogue 2026 New Delhi: दिल्ली में आज से 'रायसीना डायलॉग' का आगाज, जुटेंगे 110 देशों के दिग... Maharashtra New Law on Conversion: शिंदे सरकार का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में लागू होगा धर्मांतरण विर... दुनिया पर मंडराया संकट, पर भारत है बेफिक्र! अमेरिका-ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा एलान- 50 दिनों तक न... Iran Israel War India Response: ईरान-इजराइल युद्ध पर सरकार के स्टैंड को लेकर कांग्रेस हमलावर, पूछा- ... अजब-गजब होली: साड़ी, बिंदी और भारी गहने... होली पर क्यों 'स्त्री' का रूप धरते हैं लड़के? जानें इसके ... Manish Sisodia on US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध पर केंद्र की चुप्पी पर भड़के मनीष सिसोदिया, पूछा- ... संसद में बड़ा संवैधानिक संकट! ओम बिरला को पद से हटाने के नोटिस पर चर्चा आज, पीठासीन अधिकारी नहीं रहें... रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएग... शर्मनाक! टॉयलेट के अंदर कैमरा... बागपत टोल प्लाजा की इस करतूत ने उड़ाए सबके होश, महिलाओं ने किया जमक... दिल्ली में 'लद्दाख' की झलक! ISBT के पास बनेगा बेहद खूबसूरत फुट ओवरब्रिज, मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ के प...
महाराष्ट्र

‘पेट दर्द हो रहा है…’ डेढ़ महीने बाद घर लौटी मां तो बेटी का दर्द सुनकर रो पड़ी, पिता ने बार-बार किया रेप

महाराष्ट्र के नासिक जिले से बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक 40 साल का पिता अपनी ही 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करता आ रहा था. इतना ही नहीं, पिता की इस घिनौनी करतूत से नाबालिग गर्भवती हो गई. बच्ची के पेट में दर्द होने के बाद ये पूरी घटना सामने आई. घटना जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर की बताई जा रही है.

इस घटना ने हर तरफ हड़कंप मचा दिया है. गंगापुर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है. आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. वर्तमान में वो वर्तमान में गंगापुर थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर में रह रहा था. पीड़िता के पेट में दर्द हुआ तो उसकी मां से उसे नासिक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जब पीड़ित लड़की की जांच की गई तो हैरान कर देने वाली बात पता चली.

सौ से अधिक लोगों से की पूछताछ

डॉक्टर ने बताया कि लड़की आठ सप्ताह की गर्भवती है. इसके बाद घटना की सूचना गंगापुर पुलिस को दी गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए, मां की शिकायत पर गंगापुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया. इसके बाद गहन जांच शुरू की गई और सौ से अधिक लोगों से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई. पता चला कि पीड़ित लड़की की मां पिछले डेढ़ महीने से घर पर नहीं थी.

पिता के डीएनए की जांच कराई गई

वहीं पीड़ित लड़की का पिता दिन भर काम पर रहता था. पिता देर रात घर आता था. पुलिस ने इस बेहद संवेदनशील मामले में पिता के डीएनए की जांच कराई, तो डॉक्टरों ने बताया कि लड़की द्वारा पिता के साथ किए गए दुर्व्यवहार के कारण पीड़िता आठ सप्ताह की गर्भवती हुई. इसके बाद गंगापुर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button