February 11, 2026 7:37 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

बिजली बिल हाफ योजना में कटौती के विरोध में कांग्रेस का घेराव, बिजली दफ्तर पर ताला जड़ फेंकी चाबी

रायपुर: कांग्रेस ने राज्य सरकार की बिजली बिल हाफ योजना में की गई कटौती को गरीब और आम जनता के खिलाफ करार देते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव कर दफ्तर पर ताला जड़ा और चाबी फेंक दी. साथ ही सौर ऊर्जा मुफ्त बिजली योजना को ढकोसला बताते हुए सवाल उठाए कि गरीब परिवार इतनी बड़ी राशि लगाकर पैनल कैसे लगाएंगे और फ्लैट में रहने वाले लोगों को इसका लाभ कैसे मिलेगा. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार की यह योजना जनता को गुमराह करने वाली है.

कांग्रेस का घेराव और तालाबंदी: प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता बिजली कार्यालय पहुंचे और बाहर सड़क पर बैठकर नारेबाजी की. कार्यालय के गेट पर ताला जड़कर चाबी फेंक दी गई. कार्यकर्ताओं ने बैनर-पोस्टर भी लगाए, जिनमें बिजली बिल बढ़ने से जनता पर हो रहे असर को दिखाया गया था. एक पोस्टर में बल्ब के अंदर आम आदमी को बिजली के झटके खाते हुए दर्शाया गया था, वहीं भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल को उल्टा दिखाया गया.

बढ़ते बिजली बिल से परेशान महिलाएं: प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि बिजली बिल में लगातार बढ़ोतरी से घरेलू बजट पर गहरा असर पड़ रहा है. उनका कहना था कि महंगी बिजली का सीधा असर परिवार के खर्चों पर पड़ रहा है और यह भार उठाना गरीब परिवारों के लिए मुश्किल होता जा रहा है.

मुफ्त सौर ऊर्जा योजना पर सवाल: कांग्रेस नेताओं ने सूर्य ऊर्जा मुफ्त बिजली योजना को जनता के साथ धोखा करार दिया. जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि सरकार बिजली बिल हाफ योजना में कटौती कर रही है और दूसरी ओर मुफ्त बिजली के दावे कर रही है. गरीब परिवार लाखों रुपये खर्च कर सोलर पैनल कहां से लगाएंगे? फ्लैट और छोटे मकानों में रहने वाले लोग इस योजना का लाभ कैसे लेंगे? यह सरकार जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है.

कांग्रेस नेताओं के आरोप: पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनता से छल कर रही है. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना लागू की थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने उसमें कटौती कर दी. सरप्लस बिजली उत्पादन होने के बावजूद घंटों बिजली कटौती की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याएं सुनने को तैयार नहीं है, इसी कारण कांग्रेस लगातार सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button