February 11, 2026 6:09 pm
ब्रेकिंग
Sports Department Action: स्टेडियमों की खराब हालत सुधारेगा खेल विभाग, जानें आपके शहर के किन ग्राउंड्... Faridabad News: अब्दुल रहमान के पोस्टमार्टम के बाद एक्शन मोड में पुलिस, खंगाली जा रही है संदिग्ध की ... Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, किसान फसलों को बचाने के लिए अप... लापरवाही की हद: अधिकारियों की सुस्ती से अंधेरे में डूबा ‘सखी’ केंद्र, 2 दिनों से ठप है कार्यालय का क... Haryana News: एक महिला और 9 जिलों में जमानत! हरियाणा पुलिस ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, जानें कैसे खेला पूरा... Road Accident: दो गाड़ियों की भीषण टक्कर के बाद नहर में गिरी कार, मची चीख-पुकार, जानें कैसे हुआ हादस... ब्रांडेड जूतों का शौक पड़ा महंगा: लग्जरी लाइफ जीने वाला शातिर बदमाश लौटा भारत, पुलिस ने ऐसे बिछाया ज... Haryana News: हरियाणा की इस गौशाला में रूह कंपा देने वाला मंजर, गोवंश के शवों को नोच रहे जंगली जानवर Punjab Politics: राजा वडिंग ने मूसेवाला के परिवार के लिए उठाई आवाज, कहा- इंसाफ के बजाय मिल रही परेशा... Harsimrat Kaur Badal: पंजाब की पब्लिक सेक्टर कंपनियों में बड़े घोटाले का आरोप, हरसिमरत बादल ने AAP स...
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा साप्ताहिक बाजार में दिनदहाड़े युवक ने दी जान

दंतेवाड़ा: बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में साप्ताहिक बाजार में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने दिनदहाड़े धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी.

दंतेवाड़ा पुलिस कर रही जांच: जानकारी मिलते ही बेदी चौकी पुलिस दल मौके पर पहुंचा. शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है. युवक ने साप्ताहिक बाजार में अपनी जान क्यों दी इसका कारण भी पता नहीं चल पाया है. दंतेवाड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है.

युवक ने जान क्यों दी ये पता नहीं पाया: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके वर्मा ने बताया कि साप्ताहिक बाजार में लगभग 35 साल के युवक ने गला रेत कर अपनी जान दी है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर पतासाजी कर रही है. बताया जा रहा है कि युवक बिंजाम गांव का रहने वाला है. जिसका नाम सुनील राणा है. उसने इस घटना को क्यों अंजाम दिाय फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस जांच कर रही है.

आज विश्व आत्महत्या निवारण दिवस: हर साल 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या निवारण दिवस मनाया जाता है. साल 2003 में इंटरनेशनल एसोसिएशन के सुसाइड प्रिवेंशन संघ ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या निवारण दिवस मनाने की शुरुआत की थी. इसका उद्देश्य है कि विश्व के किसी भी देश में आत्महत्या जैसी घटना को कैसे रोका जाए. लेकिन मौजूदा दौर में इस तरह की घटनाएं बढ़ गई है. जिसके पीछे तनाव, शारीरिक या मानसिक समस्या, मनचाही नौकरी ना पाना, सीमित संसाधन है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button