February 28, 2026 6:24 am
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि...
छत्तीसगढ़

बिना ऑक्सीजन बच्ची को किया रेफर, रास्ते में तोड़ा दम, जिला अस्पताल में परिजनों का हंगामा

बलरामपुर : बलरामपुर जिला अस्पताल में बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया.परिजनों का आरोप है कि निमोनिया ग्रस्त बच्ची को बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के अंबिकापुर अस्पताल रेफर किया गया.जिसके कारण रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई. इसकी जानकारी मिलते ही सीएमएचओ और जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी अस्पताल पहुंचे. सीएमएचओ ने जिम्मेदार स्टाफ नर्सों पर कार्रवाई की बात कही है.

क्या है मामला ?: बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक पिंडरा गांव की तीन महीने की मासूम संजना अगरिया सर्दी खांसी और निमोनिया की बीमारी से ग्रसित थी. मंगलवार को दोपहर तीन बजे परिजन बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां बच्ची की हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने बच्ची को ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ आईसीयू में भर्ती कराया. लेकिन संजना अगरिया की हालत में सुधार नहीं हुआ.जिसके बाद डॉक्टरों ने रेफर पर्ची बनाकर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया.

बिना ऑक्सीजन के बच्ची को किया रेफर : डॉक्टर के ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ मासूम को अंबिकापुर ले जाने की बात रेफर पर्ची में लिखी गई थी. इसके बावजूद लापरवाही बरतते हुए स्टाफ नर्सों ने बच्ची का ऑक्सीजन मास्क हटाकर उसे एंबुलेंस में लाया.इसके बाद बिना ऑक्सीजन के बच्ची को परिजनों के साथ भेज दिया. इस दौरान संजना अगरिया ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. बच्ची की शरीर में हलचल नहीं होने पर परिजन वापस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु किया.जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने भी दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

हम मौके पर पहुंचे थे डॉक्टरों से बात करने और रेफर पर्ची देखने के बाद पता चला कि जो यहां स्टाफ नर्स थे उनकी लापरवाही के कारण बच्ची की मृत्यु हुई है. सीएमएचओ और सिविल सर्जन यहां पहुंचे हैं. उनसे बात हुई है. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराकर लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार दोषियों को निलंबित किया जाएगा – धीरज सिंहदेव, उपाध्यक्ष,जिला पंचायत

निलंबन की कार्यवाही होगी : इस मामले मे बलरामपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बसंत सिंह ने भी दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है.

बच्ची यहां से रेफर के बाद रास्ते में डेथ हुई है. इसमें थोड़ी लापरवाही लग रहा है. इसमें हम निश्चित रूप से कार्यवाही करेंगे. इसमें हम निलंबन की कार्रवाई करेंगे – डॉ बसंत सिंह, सीएमएचओ

आपको बता दें कि तीन महीने की मासूम बच्ची को लापरवाही बरतते हुए रेफर किया गया. उसके बाद उसकी रास्ते में मौत हो गई.अब इस मामले में परिवार अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग कर रहा है.वहीं जिम्मेदार अधिकारियों ने जांच के बाद परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button