February 23, 2026 10:22 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट बस्तर में सीएम विष्णुदेव साय, नक्सलगढ़ में खुलेंगे रोजगार के अवसर

जगदलपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होने बस्तर पहुंच हैं. सीएम एक दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने नक्सलगढ़ बस्तर में हैं. सीएम साय ने आड़ावाल में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

बस्तर में मंत्रियों का जमावड़ा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण देव, छत्तीसगढ़ औद्यौगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल भी बस्तर में मौजूद हैं.

बस्तर में खुलेंगे रोजगार के अवसर: इस आयोजन से बस्तर अंचल में औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी, वहीं रोजगार के अवसरों के नए द्वार खुलेंगे. सरकार का दावा है कि बस्तर का विकास हमेशा उनकी प्राथमिक्ताओं में अग्रणी रहा है. इन्वेस्टर कनेक्ट इसी संकल्प को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

बस्तर को मिलेगा इंवेस्टर कनेक्ट का लाभ: बस्तर रवाना होने से पहले सीएम विष्णुदेव साय ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बता करते हुए छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट बस्तर के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नई उद्योग नीति लाने के बाद इंवेस्टर कनेक्ट के आयोजन हो रहे हैं. रायपुर, दिल्ली, बैंग्लोर, मुंबई के साथ ही विदेशों में टोकियो, ओसाका और सियोल में भी इंवेस्टर मीट का आयोजन किया गया है. आज बस्तर में इसका आयोजन हो रहा है.

सीएम ने कहा कि नई औद्योगिक पॉलिसी में बस्तर और सरगुजा पर विशेष फोकस है. इसके अंतर्गत एसटी एससी वर्ग के लोग या महिला उद्यमी बनना चाहते हैं तो नई उद्योग नीति में उनके लिए विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था है. बस्तर इन्वेस्टर मीट से छोटे उद्योगों को बहुत लाभ मिलेगा.

बस्तर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था: सीएम के प्रवास को देखते हुए बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था बस्तर पुलिस ने तगड़ी कर दी है. शहर के चारों ओर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है. साथ ही बेरिगट्स लगातार रास्ता क्लियर किया जा रहा है. चप्पे चप्पे पर पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button