April 3, 2026 5:35 pm
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव में 'कटमनी' और 'छत्तीसगढ़' के पैसे पर बवाल! बीजेपी का ममता पर हमला, कांग्रेस ने भी घेरा झांसी-ओरछा के बीच सफर होगा आसान! ₹631 करोड़ से बनेगा नया ग्रीनफील्ड बायपास; NH 44 को मिलेगी जाम से म... गुना में बुजुर्ग दंपति का खौफनाक कदम! उम्र के आखिरी पड़ाव में क्यों मौत को लगा लिया गले? रुला देगी य... Canada Student Death: 20 दिन के लंबे इंतजार के बाद उज्जैन पहुंचा छात्र का पार्थिव शरीर, मुख्यमंत्री ... MP Road Accident: शिवपुरी और बैतूल में मौत का तांडव! हाई टेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली; 4 की द... महाकाल की शरण में 'दिग्गज'! केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उमेश यादव ने टेका मत्था; भस्म आरती म... Man-Animal Conflict: पेंच रिजर्व में बाघों के हमले तेज, 90 दिनों में 4 की मौत; डरे ग्रामीण और प्रशास... चोरी की तो लगेगा 440 वोल्ट का झटका! पीथमपुर में रेलवे का चोरों के खिलाफ 'करंट' वाला मास्टरप्लान Tikamgarh Tourism: टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान की खास पहचान हैं ये हनुमान जी, जानें क्यों कहा जाता है इ... राजेन्द्र भारती मामले में कोर्ट जाएगी कांग्रेस, शिवराज के बंगले पर अनशन की चेतावनी
मध्यप्रदेश

कहां गए सोनम रघुवंशी के बैग में रखे सोने-चांदी के जेवरात? राजा हत्याकांड में प्रॉपर्टी ब्रोकर का बड़ा खुलासा

मध्य प्रदेश के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में शिलांग पुलिस इंदौर में लगातार जांच कर रही है. पिछले 6 दिनों की जांच में शिलांग पुलिस ने इंदौर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और अपने साथ इंदौर से शिलांग लेकर पहुंची. अब एक बार फिर शिलांग पुलिस इंदौर पहुंची. इस बार पुलिस अपने साथ आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स को भी लेकर पहुंची.

प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स पर आरोप है कि उसी ने फ्लैट मालिक के कहने पर सोनम के बैग को फ्लैट से ठिकाने लगाया था और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत 50000 रुपये भी अपने पास रख लिए थे. जांच करते हुए पुलिस ने बैग में रखी पिस्तौल और 5 लाख रुपए तो जब्त कर लिए थे. लेकिन बैग में रखे हुए सोने-चांदी के जेवरात गायब थे. इसको लेकर जब शिलांग पुलिस ने प्रॉपर्टी ब्रोकर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह जेवरात उसके घर में रखे हुए हैं.

रतलाम में जेवरात बेचने की आशंका

इसी के चलते शिलांग पुलिस प्रॉपर्टी ब्रोकर को एक बार फिर इंदौर लेकर पहुंची और आते ही सबसे पहले उसके घर पर दस्तक दी. इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं से भी शिलांग पुलिस ने पूछताछ की. हालांकि पूछताछ में किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई. अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रॉपर्टी ब्रोकर ने बैग में रखे हुए सोने-चांदी के जेवरात को रतलाम के किसी ज्वैलर्स को बेच दिए हैं.

रतलाम ले जा सकती है पुलिस

जेवरात में सोनम के कुछ सोने-चांदी के आभूषण और राजा रघुवंशी की चेन समेत बाकी चीजें थीं, जिन्हें बेचे जाने की बात सामने आ रही है. इसी के चलते अब शिलांग पुलिस प्रॉपर्टी ब्रोकर को रतलाम भी ले जा सकती है. इस घटना में जिस तरह से शिलांग पुलिस एक के बाद एक इंदौर में आकर जांच पड़ताल कर रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और आरोपियों को भी इंदौर से गिरफ्तार किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button