February 23, 2026 10:40 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

“गर्दन में चाकू, चेहरे पर खौफ”: उज्जैन में बदमाशों को नसीहत देना पड़ा भारी, गर्दन में फंसे चाकू के साथ अस्पताल पहुंचा युवक

मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाइक टकराने के मामूली विवाद में तीन बदमाशों ने एक नाबालिग पर जानलेवा हमला किया. उन्होंने युवक की गर्दन पर पीछे से चाकू मारा. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. ये देखकर बदमाश उसकी गर्दन में ही चाकू फंसा हुआ छोड़कर भाग गए. घटना के बाद नाबालिग के परिजन इसी हालत में नाबालिग को इलाज के लिए पहले महिदपुर और उसके बाद लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित उज्जैन के चरक अस्पताल लेकर आए. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के गले में चाकू फंसा हुआ भी दिखाई दे रहा है.

दरअसल, ये मामला उज्जैन से 50 किमी दूर महिदपुर क्षेत्र के दर्जी बाखल क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें किराना दुकान से सामान लेकर एक युवक अरशान खान अपने दोस्त जिशान के साथ बाइक से घर लौट रहा था, लेकिन तभी सामने से आ रहे तीन किशोरों की बाइक जिशान की बाइक से टकरा गई. इस पर जिशान ने इन युवकों को ध्यान से बाइक चलाने की बात कही तो यह युवक नाराज हो गए और विवाद करने लगे. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई.

गर्दन में पीछे से चाकू घोंप दिया

महिदपुर पुलिस ने बताया कि विवाद के बाद तीनों युवकों ने जिशान की गर्दन में पीछे से चाकू घोंप दिया और मौके से भाग गए. घटना की जानकारी जब जिशान के परिजन को लगी तो वह जिशान को चाकू गर्दन मे ही फंसा हुआ लेकर पहले महिदपुर अस्पताल ले गए. इसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद उसे उज्जैन के चरक अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने गले मे फंसा चाकू निकालकर उसका इलाज किया.

गर्दन में फंसे चाकू के साथ पहुंचा अस्पताल

घटना के वायरल वीडियो में जिशान की गर्दन में चाकू फंसा हुआ है और वह दर्द से कराहता हुआ नजर आ रहा है. उसके साथियों ने इलाज के दौरान यह वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महिदपुर थाना पुलिस ने अरशान खान की शिकायत पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी हमला करते और भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने वायरल वीडियो और अन्य फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है, जिससे इन अज्ञात आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके.

Related Articles

Back to top button