February 24, 2026 2:30 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के तीन साल, विकास और प्रशासनिक सुधार की नई दिशा

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: छत्तीसगढ़ के एमसीबी यानी मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले को बने तीन साल हो गए हैं. 9 सितंबर 2022 को कोरिया जिले से अलग होकर यह जिला बना था. इन तीन सालों में जिले में विकास के कई काम हुए हैं और कई बड़े कार्यों की प्रक्रिया चल रही है.

भरतपुर में अपर कलेक्टर की तैनाती: एमसीबी जिले का सबसे दूरस्थ वनांचल क्षेत्र भरतपुर विकासखंड है, जहां के मुख्यालय जनकपुर में अपर कलेक्टर और एसडीओपी की पदस्थापना की गई है. इससे सौ से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर से जिला मुख्यालय आने वाले लोगों को सुविधा मिली है. जनकपुर में ही साप्ताहिक जनदर्शन और हर पखवाड़े टीएल मीटिंग जिला स्तर के अधिकारियों की हो रही है, जिससे प्रशासन आम जनता के नजदीक पहुंचा है.

भरतपुर अपर कलेक्टर ने दी जानकारी: भरतपुर अपर कलेक्टर विनायक शर्मा ने बताया कि मनेंद्रगढ़ जिला बनने से पहले कोरिया जिले का हिस्सा था, जिससे जिला मुख्यालय की दूरी अधिक थी और लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी. नए जिले के गठन के बाद प्रशासनिक अधिकारी ग्राउंड लेवल पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, जिससे लोगों को सुविधा हो रही है और उनकी समस्याएं दूर हो रही हैं. नए जिले के बनने से विकास कार्यों में भी तेजी आई है और लोगों को अब अपने क्षेत्र में ही विकास कार्यों का लाभ मिल रहा है.

स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार: स्वास्थ्य सुविधाओं में भी काफी विस्तार हुआ है. इसी जिले से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आते हैं. प्राथमिक से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक लोगों को बेहतर सुविधा मिल रही है.

जिले में प्रमुख विकास कार्य: नए जिले के बनने से विकास कार्यों में तेजी आई है और लोगों को अब अपने क्षेत्र में ही विकास कार्यों का लाभ मिल रहा है. इनमें मेडिकल कॉलेज, नागपुर-हाल्ट-चिरमिरी रेल लाइन, 220 बिस्तर अस्पताल, चैनपुर-चिरमिरी सड़क चौड़ाईकरण, चिरमिरी में जिला अस्पताल, और खड़गवां में कृषि कॉलेज जैसे काम प्रमुख हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button