February 25, 2026 3:07 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
पंजाब

‘पापा मुझे ले जाओ’… Punjab की बेटी की आखिरी पुकार रह गई अनसुनी, आज वो नहीं रही

पट्टी: थाना सिटी पट्टी के अंतर्गत आने वाले गांव सराली मंड में नवविवाहिता अबला की उसके ससुराल वालों द्वारा फांसी लगाकर हत्या करने का समाचार मिला है। मृतका की पहचान नवनीत कौर पुत्री महंगा सिंह निवासी कोट दुसंडी मल, झब्बाल हल्का, तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना सिटी पट्टी के मुख्य इंस्पेक्टर कवलजीत राय ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मंहगा सिंह पुत्र जगरूप सिंह निवासी कोट दुसंडी मल ने बताया कि करीब 7 महीने पहले उसकी बेटी की शादी हरविंदर सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी सराली मंड के साथ हुई थी और करीब 7 महीने बाद 01 अगस्त को उसे दिलबाग सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी सरली मंड का फोन आया कि नवनीत कौर नीतू और हरविंदर सिंह लड़ते रहते हैं और 2 अगस्त को लड़की नवनीत कौर ने बताया कि उसका चाचा ससुर दिलबाग सिंह और मेरा पति हरविंदर सिंह मेरे साथ मारपीट कर रहे हैं। आप आकर मुझे ले जाओ। उसने कहा कि मैं आपको आकर बताऊंगी। मैंने कहा कि मैं कल आकर आपको ले जाओगा।

पता चला कि मेरी बेटी के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। 2 अगस्त को नवनीत कौर के ससुराल वालों ने उसे फोन करके कहा कि नवनीत ने अपने आप को फंदा लगा लिया है। जब मैं अपने चाचा के बेटे पूर्व थानेदार गुरमीत सिंह के साथ सरली मंड पहुंचा तो कमरे में बिस्तर पर नवनीत कौर का शव पड़ा था। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि नवनीत कौर के पति हरविंदर सिंह और उसके चाचा ससुर दिलबाग सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी सरली मंड ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के जांच अधिकारी इंचन पुलिस चौकी काहिरा के बलबीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्त्ता के बयानों के आधार पर हरविंदर सिंह और उसके चाचा दिलबाग सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें हिरासत में लेने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button