February 23, 2026 10:22 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
महाराष्ट्र

27 साल की महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 7 बच्चों की बनी मां…डॉक्टर भी रह गए हैरान

महाराष्ट्र के सतारा में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया. 27 साल की महिला ने इससे पहले जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था और इस बार उसने चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया. वहीं एक बार महिला ने एक बेटी को भी जन्म दिया है. इस तरह महिला अब 7 बच्चों की मां बन गई है. इस मामले को देखकर हर कोई हैरान रह गया. खुद डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए.

ये मामला सतारा के कोरेगांव तालुका से सामने आया है. यहां रहने वाली काजल विकास खाकुर्डिया नाम की महिला ने चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया. लेबर पेन होने पर महिला को क्रांतिसिंह नाना पाटिल सरकारी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां काजल की सिजेरियन ऑपरेशन (सी-सेक्शन) के जरिए डिलीवरी की गई. इस दौरान काजल ने चार बच्चों को जन्म दिया. काजल की तीन बेटियां और एक बेटा हुआ.

चारों बच्चों को ICU में रखा गया

काजल की शुक्रवार को डिलीवरी हुई. अब चारों बच्चे और मां स्वस्थ हैं, लेकिन बच्चों का वजन कम बताया जा रहा है. चारों बच्चों का वजन 1200 से 1600 ग्राम के बीच है. ऐसे में वजन कम होने की वजह से चारों बच्चों को इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में रखा गया है और उनकी देखभाल की जा रही है. काजल एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं.

सात बच्चों को दे चुकी है जन्म

काजल के पति विकास गुजरात के रहने वाले हैं और पुणे में राजमिस्त्री का करते हैं. तीन बेटियों और एक बेटे के जन्म के बाद काजल और विकास के घर में खुशियों की बहार आ गई. एक साथ चार बच्चों के जन्म से काजल के परिवार वाले काफी खुश हैं. काजल की इससे पहले दो डिलीवरी हो चुकी हैं. पहली डिलीवरी में उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. फिर दूसरी डिलीवरी में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था. अब उन्होंने चार बच्चों को जन्म दिया. इस तरह तीन बार डिलीवरी में महिला अब तक 7 बच्चों को जन्म दे चुकी है.

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

डॉक्टर देसाई, डॉक्टर सलमा इनामदार, डॉक्टर खडतरे, डॉक्टर झेंडे, डॉक्टर दीपाली राठौड़ की टीम ने काजल की सफलतापूर्वक डिलीवरी की. ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने राहत की सांस ली. डॉक्टरों ने कहा कि बच्चों के जन्म से पहले उन्हें थोड़ी चिंता थी. इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. जब महिलाओं ने एक साथ कई बच्चों को जन्म दिया. पाकिस्तान की एक महिला ने एक साथ 7 बच्चों को जन्म दिया था तो वहीं मोरक्को में एक महिला ने 9 बच्चों को एक साथ जन्म दिया था.

Related Articles

Back to top button