February 25, 2026 1:43 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में 5 दिन का अलर्ट… यूपी से बिहार तक 10 राज्यों में भारी बारिश, जानें अपने प्रदेश का हाल

राजधानी दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है और पूरे देश को कवर कर लिया है. ऐसे में देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश का दौर जारी है. दिल्ली में भी लगातार हो रही बारिश हो रही है. यहां तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के लिए आज भी बारिश का अलर्ट है और अगले 5 दिन दिल्ली में तेज बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली वालों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है. मौसम सुहाना बना हुआ है. मानसून के दिल्ली में पहुंचने के बाद बारिश के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है. दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है. सोमवार को जून का सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

1 और 2 जुलाई को झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 5 जुलाई तक बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भी बारिश का अलर्ट है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भी 5 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा.

पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल

पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की ओर से दोनों ही राज्यों में आगे भी भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. अगले 7 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 2 से 5 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

आंध्र प्रदेश और यनम में गर्म मौसम

24 घंटे केरल और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. 1 जुलाई को असम के मैदानी इलाकों और आंध्र प्रदेश, यनम में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है. उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button