February 24, 2026 3:20 pm
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...
मध्यप्रदेश

‘मैंने पत्नी का मोबाइल देखा, उसमें…’, पति ने खोला बीवी का डर्टी सीक्रेट, फिर कर बैठा ऐसा काम, सदमे में चला गया पूरा परिवार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक पति ने WhatsApp पर स्टेटस लगा कर घर में फांसी लगा ली. स्टेटस में मृतक ने पत्नी, सास और साली और साढू के पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. इसमें लिखा कि मेरी मौत के लिए यही लोग जिम्मेदार होंगे, इससे पहले 17 अप्रैल को भी युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर पति ने जहर खाकर सुसाइड का प्रयास किया था. हालांकि, उस समय उसकी जान बच गई थी.

एएसपी ने थाना प्रभारी को मामले में जांच के निर्देश दिए हैं. जबलपुर शहर के घमापुर में रहने वाले 32 साल के मयंक शर्मा की साल 2017 में शास्त्रीनगर निवासी 29 वर्षीय दीक्षा शर्मा से शादी हुई थी. शादी के कुछ साल तक तो परिवार में सब कुछ सही से चलता रहा. दोनों की दो बेटियां हुईं. जिनमें से एक की उम्र 6 साल और दूसरी की 3 साल है. मयंक चाय की दुकान चलाता था.

बताया जा रहा है कि दीक्षा किसी दूसरे युवक से बात करती थी, जिसका नाम संजय साहू था. इसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था. इस विवाद के चलते पत्नी दीक्षा घर छोड़कर चली गई. इसके बाद 15 अप्रैल को पति मयंक के खिलाफ तिलवारा थाने में घरेलू हिंसा के तहत एफआईआर दर्ज करवा दी. मयंक को पता चला कि पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है तो वह परेशान हो गया और फिर 17 अप्रैल को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन घरवालों को पता चल गया और अस्पताल पहुंचने पर जान बच गई.

जानकारी के अनुसार मयंक को पता चला था कि उसकी पत्नी दीक्षा का किसी ओर से प्रेम-प्रसंग चल रहा है. मयंक के परिजनों की मानें तो दीक्षा अक्सर किसी से फोन पर बात करती थी. इस बात की जानकारी मयंक को हो गई थी. मयंक ने पत्नी को डांटा और प्रेमी से बात करने से मना किया. इस बात से नाराज होकर दीक्षा मायके चली गई थी. फिर फोन पर मयंक को घरेलू हिंसा में फंसाने की धमकी देने लगी. इस दौरान दोनों बेटियां मयंक के साथ ही रह रही थीं.

दीक्षा कर रही थी मयंक को परेशान

घरवालों ने बताया कि बाद दीक्षा लगातार मयंक को परेशान कर रही थी.आखिरकार पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर मयंक शर्मा ने अपने मोबाइल पर स्टेटस लगाया और घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के भाई निरजंन शर्मा ने आरोप लगाया कि घटना के बाद घमापुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. मामले को लेकर घमापुर पुलिस को शिकायती आवेदन दिया गया है. फिलहाल पुलिस WhatsApp स्टेटस की जांच कर रही है. थाना प्रभारी को जांच के बाद कार्रवाई करने को कहा गया है.

Related Articles

Back to top button