April 4, 2026 12:33 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
छत्तीसगढ़

कोरिया में लगा नेशनल लोक अदालत, लंबे वक्त से चल रहे मामलों का निपटारा आपसी सहमति से हुआ

कोरिया: नेशनल लोक अदालत कोरिया में जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज शैलेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ. इस मौके पर अलग अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. उनकी उपस्थिति में कई मामलों का निपटारा आपसी सहमति से हुआ.

नेशनल लोक अदालत: जिला एवं सत्र न्यायालय बैकुंठपुर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 45 खंडपीठ में 16863 मामलों की सुनवाई की गई. प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश शैलेश कुमार तिवारी ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निपटारा करने से दोनों पक्षों के संबंध खराब नहीं होते हैं.राजस्व न्यायालय के मामलों की सुनवाई: लोक अदालत में सिविल न्यायालय और राजस्व न्यायालय के मामलों की सुनवाई हुई. सिविल न्यायालय के 17 खंडपीठ और राजस्व न्यायालय के 28 खंडपीठ में सुनवाई के तहत कुल 16863 मामले की सुनवाई हुई. प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश शैलेश कुमार तिवारी ने बताया कि सभी मामलों की सुनवाई कर ली जाएगी और न्यायाधीन से अन्य लोगों से भी लोक अदालत के माध्यम से अपने मामले के निपटारे की अपील की.

आपसी सहमति से खत्म हुए मामले: लोक अदालत में मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया गया और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया. प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश शैलेश कुमार तिवारी ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निपटारा करने से दोनों पक्षों के संबंध खराब नहीं होते हैं और वे अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे.

न्यायालयों पर बोझ कम होगा: नेशनल लोक अदालत कोरिया में आयोजित इस कार्यक्रम से लोगों को अपने मामलों का निपटारा करने में मदद मिली और न्यायालयों पर बोझ कम हुआ. प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश शैलेश कुमार तिवारी ने बताया कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और लोगों को अपने मामलों का निपटारा करने में मदद की जाएगी. न्यायाधीश शैलेश कुमार तिवारी ने बताया कि मुकदमेबाजी में अक्सर संबंध खराब हो जाते हैं, न्यायाधीश शैलेश कुमार तिवारी ने कहा कि मुकदमेबाजी में कोई जीतता है, कोई हारता है, जिससे संबंध खराब होते हैं. लेकिन लोक अदालत में ऐसा नहीं होता है, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता होता है और संबंध मधुर रहते हैं.

16,863 मामलों का निपटारा किया जा रहा: न्यायाधीश ने बताया कि लोक अदालत में 16,863 मामलों का निपटारा किया जा रहा है और सभी मामलों में निराकरण होने की संभावना है. न्यायाधीश ने लोगों से अपील की कि वे लोक अदालत की इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपने मामलों का निपटारा कराएं. उन्होंने बताया कि लोक अदालत में मामला समाप्त होने के बाद इसकी कहीं अपील नहीं होती है, जिससे लोगों को राहत मिलती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button