March 29, 2026 6:44 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
छत्तीसगढ़

शिक्षा और नवाचार को मिलेगी नई उड़ान, जशपुर में जिला प्रशासन और विज्ञान भारती के बीच समझौता

जशपुर: सीएम विष्णु देव साय ने ‘मुख्यमंत्री बगिया कैम्प कार्यालय’ में जिला प्रशासन और विज्ञान भारती के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) का हस्तांतरण किया. इस समझौते का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना और उन्हें आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की मुख्यधारा से जोड़ना है.

जिला प्रशासन और विज्ञान भारती के बीच समझौता: सीएम साय ने कहा, यह समझौता जशपुर के विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करेगा. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से परिपक्व नई पीढ़ी ही आत्मनिर्भर भारत और विज्ञाननिष्ठ समाज की नींव बनेगी. विष्णु देव साय ने कहा कि आने वाले समय में ग्रामीण और सुदूर अंचलों के बच्चे भी विज्ञान और तकनीक की उन्नत जानकारी हासिल करेंगे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक बदलाव आएगा.

वैज्ञानिक शिक्षा को मिलेगा नया आयाम: इस पहल के तहत स्कूलों में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई नए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे. विज्ञान भारती पहले से ही जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रही है. “स्पेस ऑन व्हील” कार्यक्रम के जरिए बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान का प्रत्यक्ष अनुभव कराया जा रहा है. वहीं, विद्यालयों में विज्ञान क्लबों की स्थापना से विद्यार्थियों में जिज्ञासा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहन मिला है. इसके अलावा, विद्यार्थी विज्ञान मंथन जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता ने बच्चों को गणित, विज्ञान और प्रौद्योगिकी की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है.

शिक्षा और नवाचार को नई उड़ान: जिला प्रशासन और विज्ञान भारती का यह संयुक्त प्रयास न केवल विद्यालयी शिक्षा को मजबूत करेगा बल्कि विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और नवाचार की दुनिया के दरवाजे खोलेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की पहल से जिले के बच्चों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं और करियर विकल्पों में भी नई दिशा मिलेगी.

जिला प्रशासन के अधिकारी रहे कार्यक्रम में मौजूद: आयोजन के मौके पर कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार भटनागर, प्रांत सचिव विज्ञान भारती वर प्रसाद ओला, प्रदेश संयोजक विद्यार्थी विज्ञान मंथन गौरव वर्मा और जिला संयोजक विवेक पाठक मौजूद रहे. अतिथियों ने इस नई पहल को जशपुर जिले के शैक्षणिक भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया.

जशपुर में हो रहे विकास के काम: इससे पहले 10 अगस्त 2025 सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुर के तीन गांवों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार किया था. जशपुर के तीन विकासखंडों में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की नई शाखाओं का सीएम साय ने वर्चुअली शुभारंभ किया. शासन की कोशिश है कि गांव गांव तक विकास के काम हों और लोगों को बैकिंग के कामों के लिए शहर का रुख करने की जरुरत नहीं पड़े.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button