February 22, 2026 6:42 pm
ब्रेकिंग
Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम? Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ...
महाराष्ट्र

मुंबई में बारिश का तांडव! तालाब बनीं सड़कें, लगा जाम… ट्रेन सेवाएं प्रभावित, रेड अलर्ट पर शहर

मुंबई समेत पूरे राज्य में भारी बारिश हो रही है. बारिश ने लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. रात भर बारिश जारी रहने से कुछ इलाकों में और सड़कों पर जलभराव हो गया है. सड़कें तालाब बन गई हैं. बारिश का असर मुबंई की लोकल सेवा पर देखने को मिल रहा है. इस बारिश से लोकल ट्रेनें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है.

इस समय मुंबई समेत ठाणे और रायगढ़ के लिए तीन घंटे का रेड अलर्ट जारी किया गया है. मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है. मुंबई में बीती रात रुक-रुककर हुई बरसात से कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी है. आज सोमवार को कामकाजी दिन होने से बरसात और ट्रैफिक जाम की डबल मार लोगों पर पड़ रही है.

लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित

भारी बारिश के असर से मध्य, वेस्टर्न और हार्बर लाइन की लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं. मध्य रेल्वे लोकल 10-15 मिनट लेट है. फास्ट ट्रेनें 15 मिनट और स्लो ट्रेनें सात मिनट लेट हैं. वेस्टर्न रेल्वे पर विरारचर्चगेट लोकल 5-7 मिनट देरी से चल रही है. हार्बर लाइन पर नेरुलसीएसएमटी लोकल 6-7 मिनट की देरी से चल रही है. ठाणे से मुलुंड टोल नाके तक ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम है.

महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं. खराब सड़कें, अधूरे काम और सिग्नल व्यवस्था ने स्थिति और बिगाड़ दी है. वहीं महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक मेघगर्जना और तेज हवाओं के साथ भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. पश्चिमी घाट क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Related Articles

Back to top button