March 7, 2026 12:47 pm
ब्रेकिंग
राम रहीम को बड़ी राहत! पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में हाई कोर्ट ने किया बरी, जानें पूरा फैसला West Bengal: '1 अप्रैल से नहीं, आज से ही खातों में आएगा पैसा', चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐला... Keshav Maurya Helicopter: लखनऊ में केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में दिखा धुआ... Iran War Impact: भारत पर महंगाई का अटैक, कैसे बिगड़ेगा GDP का गणित? बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक...
मुख्य समाचार

Short Cut to Wealth: जल्द अमीर बनने के चक्कर में अपराधी बने नाबालिग, साथी के साथ मिलकर डिलीवरी बॉय को लूटा!

गुड़गांव: जल्द अमीर बनने के लिए तीन नाबालिगों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर ऐसा कारनामा कर दिया कि अब वह पुलिस की गिरफ्त में पहुंच गए। नाबालिगों ने सामान ऑर्डर कर डिलीवरी बॉय को बुलाया और डिलीवरी बॉय से मारपीट कर उससे बाइक लूट ली। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने डिलीवरी बॉय की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच करते हुए तीन नाबालिगों सहित एक अन्य को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले अब्दुल अमीन के रूप में हुई। आरोपी को सेक्टर-84 से काबू किया गया है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने नाबालिगों के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। वह योजना के अनुसार इस बाइक को बेचकर रुपए कमाना चाहते थे। अभी वह बाइक बेच पाते उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक और माेबाइल बरामद किया है। आरोपी अब्दुल अमीन से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि 27 जनवरी को एक व्यक्ति ने खेड़की दौला थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि वह जोमटो कम्पनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है।  25 जनवरी की रात को उसके पास खेड़की दौला सेक्टर-84 से ऑर्डर आया तो यह सेक्टर-82 से ऑर्डर प्राप्त करके सेक्टर-84 ऑर्डर के लिए पहुंचा तो इसके पास ऑर्डर लेने 4 लड़के आए और इसके साथ मारपीट करके इसकी बाइक लूटकर ले गए। मामले में अब पुलिस ने मामले में अब तीन नाबालिगों सहित चार को काबू कर लिया है।

Related Articles

Back to top button