February 25, 2026 10:32 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस जिलाअध्यक्षों की नियुक्ति में भूमिपुत्रों को मिलेगा मौका: चरण सिंह सपरा

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है. रविवार को दुर्ग में अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली. सोमवार को कांग्रेस के पर्यवेक्षक चरण सिंह सपरा ने राजनांदगांव मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की है.

“भूमिपुत्र नेताओं को मिलेगा मौका”: राजनांदगांव कांग्रेस पर्यवेक्षक चरण सिंह सपरा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चुनाव में भूमिपुत्र नेताओं को मौका दिया जाएगा. नेता पुत्रों में अगर योग्यता होगी तो उन्हें इस तरह के पद पर नियुक्ति किया जाएगा.

जिला अध्यक्ष को लेकर पुराने व्यक्ति, अनुभवी और लोगों के बीच रहने वालों का नाम आगे पार्टी हाई कमान को भेजा जाएगा. इस अभियान के तहत आने वाले समय में धरतीपुत्र और भूमिपुत्र नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी. नेता पुत्र जो हैं उनकी अपनी जगह रहेगी, लेकिन भूमि पुत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी- चरण सिंह सपरा. पर्यवेक्षक, राजनांदगांव कांग्रेस

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की दी जानकारी: कांग्रेस के पर्यवेक्षक चरण सिंह सपरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अहमदाबाद अधिवेशन के बाद इस अभियान को शुरू किया है.

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत मुझे राजनांदगांव और खैरागढ़ मोहला मानपुर जिले का पर्यवेक्षक बनाया गया है. पूरे देश में संगठन को सुधारना है,अपडेट करना है. जिला स्तर, मंडल स्तर और ब्लॉक स्तर के सभी कार्यकर्ताओं से मिलने का काम कर रहा हूं. उनसे चर्चा कर रहा हूं. उसके बाद कार्यक्रम और अन्य संगठनात्मक पदाधिकारी के संबंध में चर्चा की जाएगी- चरण सिंह सपरा. पर्यवेक्षक, राजनांदगांव कांग्रेस

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत तेज गति अपना ली है. जिलों में कांग्रेस की तरफ से नियुक्ति किए गए पर्यवेक्षक दौरा कर रहे हैं. सभी पर्यवेक्षक जमीनी स्तर के नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाने की बात कह रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button