February 22, 2026 9:43 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
मध्यप्रदेश

‘तेरे जाते ही पूजा आती थी, पूरा दिन मेरे पास…’, ग्वालियर के नंदिनी मर्डर केस में अरविंद के ऑडियो क्लिप ने पलटी पूरी कहानी

 मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए नंदिनी हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. पति अरविंद परिहार ने नंदिनी की सरेराह गोली मारकर हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसे शक था कि उसकी बीवी के गैर मर्दों से अवैध संबंध हैं. फेसबुक लाइव के वीडियो में भी अरविंद यही कहता रहा कि नंदिनी मुझे धोखा दे रही थी. इसमें उसने दो लोगों के नाम भी लिए, जिन्हें लेकर अरविंद को शक था. अब इस केस में एक और नया ऑडियो सामने आया है, जिसमें अरविंद साफ-साफ कहता नजर आया कि हां मैंने पूजा के लिए तुझे धोखा दिया है.

ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह हत्याकांड से पहले हुए विवाद के दौरान हुई नोंकझोंक की ऑडियो है. लेकिन TV9 इस कथित बातचीत के ऑडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है. नंदिनी और आरोपी पति अरविंद परिहार के बीच हो रही बातचीत के ऑडियो सुनकर कोई भी सहज अंदाजा लगा सकता है की पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद और तनाव किस हद तक था. यह वायरल ऑडियो में चल रही बातचीत से साफ उजागर हो रहा है.

अरविंद ऑडियो में कह रहा है- मैं वैसे ही केस जीत जाऊंगा. तुझे बदचलन साबित कर दूंगा. इस पर नंदिनी ने कहा- बदचलन तो तुमने बाद में कहा है, पहले तो तू मुझे लुगाई (पत्नी) कह रहा था. नंदिनी की बात काटते हुए अरविंद ने कहा- तू मेरी लुगाई नहीं है. इसके आगे उसने खूब गालियां दीं. फिर नंदिनी ने पूछा- तो फिर तू पूजा के साथ क्या कर रहा था? इस पर अरविंद ने कहा- पूजा तेरे जैसी नहीं है. पूजा आज भी मेरी है. मैं हमेशा से ही उसे सपोर्ट करता था. चोरी चुपके से.

नंदिनी ने जब पूछा- तुम इतना बड़ा धोखा दे रहे थे मुझे? अरविंद बोला- हां. नंदिनी बोली- तो मेरे साथ क्या कर रहे थे तुम? प्यार नहीं करते थे क्या मुझसे? अरविंद ने किसी लड़के को गाली देते हुए कहा- तुम शादी के बाद ही उस लड़के से सेट हो गई थी. नंदिनी ने कहा- जब आदमियों के पास कोई चारा नहीं बचता ना औरतों को हराने का तो वो उसके कैरेक्टर पर ही उंगली उठाते हैं. धिक्कार है तुम जैसे आदमी पर. आज मुझे अफसोस हो रहा है कि मैंने तुझसे प्यार किया. इस पर नंदिनी बोली- मैं हमेशा पूजा के पास जाता था. तेरे जाने के बाद पूजा फ्लैट पर भी आती थी और पूरा दिन मेरे पास रहती थी.

सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन

इस ऑडियो के वायरल होने पर सोशल मीडिया में कई यूजर नंदिनी को सपोर्ट करने लगे. तो वहीं कई यूजर अरविंद को ही सही बताने लगे. एक यूजर बोला- ये खुद कितना गिरा हुआ इंसान है. और लड़की पर लांछन लगा रहा था. दूसरे ने लिखा- पहले खुद को तो देख लेता अरविंद. नंदिनी को उसने बस ईगो में मारा है. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- अरविंद ने सही किया. एक और ने लिखा- पूजा ने ही इनका घर बर्बाद किया. पुलिस को उससे भी सवाल पूछने चाहिए.

पुलिस कर रही ऑडियो की जांच

हालांकि, इस ऑडियो की हम स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते हैं और न ही अभी तक पुलिस की ओर से भी इस ऑडियो की प्रामाणिकता को लेकर कोई बयान जारी किया गया है. फिलहाल पुलिस हत्याकांड के इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. तकनीकी साक्ष्यों और साइबर एक्सपर्ट की मदद से इस वायरल ऑडियो की जांच की जा रही है. साथ ही पुलिस इस हत्याकांड के हर पहलू को खंगालने में जुटी है, ताकि सच सामने लाया जा सके. नंदनी मर्डर केस ग्वालियर ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसे में अब सबकी निगाहें पुलिस जांच और उसके नतीजों पर टिकी हुई हैं.

Related Articles

Back to top button