March 7, 2026 3:28 am
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
हरियाणा

मनरेगा गरीब व पिछड़े वर्ग के लिए बनाई योजना,लेकिन सरकार गरीबो के हकों पर डाका डाल रही सरकार: हुड्डा

रोहतक: मनरेगा में हो रहे बदलाव को लेकर कांग्रेस अब सड़कों पर उतरा आई है आज पूरे देश में एक दिन का उपवास रखा गया है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तो सरकार पर कटाक्ष करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की योजना को खत्म करने के आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि सरकार ने 5 साल में 8 लाख मनरेगा मजदूरों में से केवल 2100 मजदूरों को ही काम दिया सरकार दलित व पिछड़े वर्ग के हितों का हनन कर रही।

कांग्रेस सरकार में चलाई मजदूरों के लिए मनरेगा स्कीम का नाम बदलकर वीबी जीरामजीयोजना अब कांग्रेस को नागवारा हो रही है आज पूरे देश में कांग्रेस के कार्यकर्ता 1 दिन के उपवास पर रहे वही रोहतक में उपवास पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे जिन्होंने सरकार पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में 8 लाख मनरेगा मजदूरों में से केवल 2100 मजदूरों को ही सरकार ने काम दिया है सरकार महात्मा गांधी द्वारा गरीब पिछड़े व दलित वर्ग के लिए चलाई गई स्कीम को जानबूझकर खत्म करना चाहती है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने  पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी गरीब और पिछड़े वर्ग के हितों के लिए कांग्रेस सरकार ने ग्रामीण मजदूरों के लिए मनरेगा स्कीम चलाई थी लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने गरीबों के हकों पर डाका डाला है।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज को सरकार कमजोर करने की कोशिश कर रही है और मनरेगा स्कीम में केवल नाम का ही बदलाव किया है जबकि पिछले 5 सालों में सरकार ने 8 लाख मनरेगा वर्करों में से केवल 2100 को ही काम दिया है उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े प्रोजेक्ट पर भी इसका असर पड़ेगा और ग्रामीण क्षेत्र में विकास बाधित होगा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज रोहतक पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button