February 24, 2026 12:13 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, बुजुर्ग महिला की मौत

तरनतारन: थाना खालड़ा के गांव वां तारा सिंह में मामूली विवाद ने उस समय खूनी रूप ले लिया जब एक 68 वर्षीय बलविंदर कौर नामक महिला की इस दौरान मौत हो गई।

इसे लेकर मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि उनके पास रहने वाले सुखविंदर सिंह का एक भूसे से भरा ट्रक आया था जो उनकी बासमती की फसल से होकर गुजरना था और उनकी बासमती खराब होने के कारण उन्होंने सुखविंदर सिंह को ट्रक के पीछे रुकने के लिए कहा। इसके बाद दोनों गुटों में बहस और झगड़ा हो गया जिसका फैसला परिवार को रखा गया था।

रविवार को उनकी मां बलविंदर कौर सुबह गुरुद्वारा साहिब जा रही थीं कि तभी रास्ते में उक्त लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उनमें से एक ने उनकी बुज़ुर्ग मां के सिर पर ईंट मार दी। इस कारण उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पट्टी रेफर कर दिया गया पर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची खालड़ा पुलिस के एस.आई. साहिब सिंह ने बताया कि उन्होंने मृतक महिला के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में खालड़ा थाने की पुलिस ने गांव वां तारा सिंह निवासी हरपाल सिंह पुत्र बलकार सिंह के बयानों के आधार पर 4 लोगों को नामजद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button