February 22, 2026 3:29 pm
ब्रेकिंग
Trump Greenland Controversy: विवाद के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड क्यों भेजा हॉस्पिटल शिप? जानें ... Crude Oil News: रूस को बड़ा झटका! बैन से घटी तेल की सप्लाई, सऊदी अरब की ओर मुड़ा भारत Sarvam Indus AI vs ChatGPT: देसी AI ऐप हुआ लॉन्च, जानिए कौन है सबसे बेहतर और क्या हैं खूबियां Chandra Grahan 2026: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें 'ग्रस्तोदय' का मतलब और सूतक काल Ramadan 2026: रमजान में रोजे के दौरान नहीं लगेगी प्यास, दिनभर रहेगी एनर्जी, अपनाएं ये खास टिप्स Agra News: पुलिस की 'थर्ड डिग्री' से हाईस्कूल के छात्र का हाथ टूटा, 2 दारोगाओं पर हुआ एक्शन Gautam Adani in Deoghar: बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे गौतम अडानी, किए भोलेनाथ के दर्शन Gorakhpur News: गोरखपुर में टीचर ने किया सुसाइड, मरने से पहले छोड़ा वीडियो और 4 पन्नों का सुसाइड नोट Jammu Kashmir Encounter: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर, 2 घायल Gumla Gangrape: गुमला में 48 घंटे में दूसरी बार रूह कंपाने वाली वारदात! मेला देखकर लौट रही छात्रा को...
छत्तीसगढ़

इन सरकारी कर्मचारियों का इंतजार खत्म, महंगाई भत्ते में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, दौड़ी खुशी की लहर

रायपुर : लंबे समय से अपने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इतंजार कर रहे छत्तीसगढ़ सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों को आखिरकार तोहफा मिल ही गया है। उन्हें भी अब केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की तरह ही 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। बीतें दिनों हुई नागरिक आपूर्ति निगम के संचालक मंडल की बैठक में इसका फैसला लिया गया है। इसके साथ ही बैठक में पांच दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को अनुंकपा नियुक्ति दिए जाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है। इन दोनों फैसलों से नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

दरअसल केंद्र की मोदी सरकार अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया है। छत्तीसगढ़ की साय सरकार भी केंद्र सरकार के नक्शे कदम पर चलते हुए राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत कर दिया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था और लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। कॉरपोरेशन ने उनकी मांगों पर विचार करते हुए अब उनका महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया है।
अब छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों को भी अब 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

नवा रायपुर स्थित निगम मुख्यालय में संचालक मंडल की 95वीं बैठक में वर्षों से लंबित अनुकम्पा नियुक्ति के विषय पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करते हुए निगम के पांच दिवंगत सेवायुक्तों के आश्रित परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय संबंधित परिवारों के लिए न केवल राहत का माध्यम बनेगा, बल्कि उनके जीवन को स्थायित्व देने वाला भी सिद्ध होगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button