February 28, 2026 7:40 pm
ब्रेकिंग
राज्यसभा की एक सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, BJP को याद दिलाया वादा; बिहार NDA में बढ़ी हलचल अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन, BJP पर साधा निशाना- 'बयानबाजी न करें, माफी मांगें' नोएडा STF को बड़ी कामयाबी: हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड, था 50 ह... कौन हैं यूट्यूबर सलीम वास्तिक? जिन पर गाजियाबाद में हुआ जानलेवा हमला, बेटे ने 5 के खिलाफ कराई FIR होलिका दहन 2026 की तारीख का कंफ्यूजन खत्म! सुख-शांति के लिए होली से पहले घर से निकाल दें ये अशुभ चीज... ईरान-इजराइल महायुद्ध: सऊदी अरब से लेकर रूस तक... जानें इस जंग में भारत के 5 पक्के दोस्त देंगे किसका ... आंध्र प्रदेश: कानीकाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से झु... PWD मंत्री के इलाके में बड़ा एक्शन: गुणवत्ता में लापरवाही पर 2 दिन पुरानी सड़क पर अधिकारियों ने चलवा... थाना बागबहार क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग लड़की के साथ हुये दुष्कर्म के मामले में जशपुर पुलिस ने दो आरोपि... कलयुगी पोते की करतूत: बीमार दादी को अस्पताल में लावारिस छोड़ भागा, अब वृद्ध आश्रम बना नया घर
महाराष्ट्र

शराब विवाद या बेवफाई का शक! अकोला में तीन साल से लिव-इन में थे दो लड़के, अचानक एक ने दूसरे की ली जान

महाराष्ट्र के अकोला शहर में हुई एक सनसनीखेज हत्या की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. पुलिस के अनुसार, दो दोस्तों के बीच शराब के नशे में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि वह एक दूसरे की जान लेने पर आमादा हो गए. दोनों के आपसी रिश्तों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं निकाला गया है और मामले की गहन जांच जारी है. यह घटना गुरुवार की रात शहर के मोठी उमरी इलाके में हुई। मृतक की पहचान अमोल दिगंबर पवार के रूप में हुई है, जबकि उसका दोस्त नितेश अरुण जंजाळ को सिविल लाइन पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अमोल और नितेश पिछले तीन वर्षों से मोठी उमरी के संजय नगर क्षेत्र में साथ रह रहे थे. स्थानीय लोगों का दावा है कि दोनों के बीच करीबी संबंध थे. हालांकि पुलिस ने इस तरह की किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि से इनकार किया है. पुलिस का कहना है कि रिश्तों को लेकर जो बातें सामने आ रही हैं, वे फिलहाल केवल स्थानीय सूत्रों पर आधारित हैं. जांच में सामने आया है कि दोनों दोस्त थे और शराब पीने के बाद उनके बीच अक्सर कहासुनी होती थी. गुरुवार की रात भी शराब को लेकर विवाद हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गया.

लाठी से सिर पर किया हमला

पुलिस के मुताबिक, घटना वाली रात नितेश अमोल के लिए बाहर से खाना लेकर आया था. इसी दौरान विवाद बढ़ गया. गुस्से में आकर नितेश ने लाठी से अमोल के सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शुक्रवार की सुबह नितेश घर से बाहर निकलकर चिल्लाने लगा कि अमोल गिर पड़ा है और उसकी मौत हो गई है. आवाज सुनकर पड़ोसी जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई. सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

पुलिस कर रही जांच

पुलिस को अमोल के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल करने की बात कही है. मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी. सिविल लाइन पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों युवक दोस्त थे और शराब पीने के बाद उनके बीच अक्सर विवाद होता था. रिश्तों को लेकर जो चर्चाएं सामने आ रही हैं, उन्हें लेकर पुलिस के पास फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.

घटना के बाद इलाके में दहशत

इस घटना के बाद अकोला शहर में सनसनी और भय का माहौल है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है कि यह हत्या केवल शराब के नशे में हुए विवाद का नतीजा थी या इसके पीछे कोई और गहरी वजह भी थी.

Related Articles

Back to top button