February 12, 2026 1:23 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

सरगुजा के मैनपाट में कथित धर्मांतरण की शिकायत, एएसपी ने कही जांच के बाद कार्रवाई की बात

सरगुजा: कथित धर्मान्तरण की कोशिश का एक और मामला सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में सामने आया है. आरोप है कि यहां मांझी आदिवासी समाज के लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश एक महिला कर रही है. केसरा गांव के रहने वाले ग्रामीण ने गांव वालों के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत मिलने के बाद मैनपाट पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी. अगर तथ्य सही पाए गए तो जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी उसके आधार पर कार्रवाई होगी.

सरगुजा के मैनपाट में कथित धर्मांतरण की शिकायत: फरियादी ग्रामीण दिलबर यादव का आरोप है कि आदिवासी मांझी समाज की बच्चियों को बहला फुसलाकर उनको चर्च जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. बच्चियों को बकायदा आरोपी महिला कुछ पैसे भी दे रही है. बच्चियों के परिजन चाहते हैं कि आरोपी महिला पर कड़ी कार्रवाई हो. शिकायतकर्ता दिलबर यादव जब थाने में शिकायत करने पहुंचे तो उनके साथ बच्चियों के परिजन भी थाने पहुंचे. सभी ने पुलिस के सामने कथित धर्मांतरण की कोशिश किए जाने की बात कही.

ग्राम सरभंजा की आरती मांझी के द्वारा गांव के मांझी परिवार के बच्चों को बहला फुसला कर पैसे का लालच देकर जबरन धर्म परिर्वतन कराया जा रहा है, सरभंजा के आदिवासी मांझी समाज के भोले भाले छोटे बच्चों को पैसे का लालच देकर जबरन धर्मान्तरण कराया जा रहा है इसकी शिकायत हमने पुलिस से की है. आरोपी महिला ये काम कर रही है इसकी जानकारी बच्चियों के परिजनों को भी नहीं है: दिलबर यादव, शिकायतकर्ता

शिकायतकर्ता का आरोप: ग्रामीण दिलबर यादव का आरोप है कि रविवार को ग्राम सरभंजा निवासी आरती मांझी पति सतराम मांझी के द्वारा लगभग सुबह 09.30 बजे गांव की छोटी छोटी बच्चियों को बरिमा चर्च बतिस्मा कराने के लिए जा रहा था. जिसकी जानकारी परिजनों और धर्म रक्षा समिति मैनपाट को पता चला. सभी लोग तत्काल ही मौके पर पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की. वहां का वीडियो भी गांव वालों ने सबूत के तौर पर बनाया.

प्रार्थी दिलबर यादव ने शिकायत दर्ज कराई है की ग्राम सरभंजा में जबरन धर्मंतरन का प्रयास किया जा रहा था. शिकायत पर छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र की धरा 5(क) के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया है और मामले में विवेचना की जा रही है: अमोलक सिंह ढिल्लो, एएसपी

बीजेपी विधायक राम कुमार टोप्पो ने लिया मामले का संज्ञान: इधर स्थानीय विधायक राम कुमार टोप्पो ने बताया कि ” जैसे ही सूचना मिली की यहां धर्मान्तरन कराया जा रहा है, मौके पर पुलिस तुरंत पहुंची और कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, आगे और भी लोग गिरफ्तार किये जा सकते हैं”.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button