February 25, 2026 1:28 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
छत्तीसगढ़

भालू को पिला रहे थे कोल्ड ड्रिंक, जान लीजिए, उसके बाद क्या हुआ

महासमुंद: छत्तीसगढ़ राज्य में घने जंगलों की भरमार है. जंगल ज्यादा होने की वजह से यहां पर जंगली जानवरों की संख्या भी अच्छी खासी है. अक्सर जंगली जानवर भटककर रिहायशी इलाकों में भी चले आते हैं. वन विभाग की टीम अक्सर लोगों को आगाह करती रहती है कि वो जंगली जानवरों के आस पास नहीं जाएं. जंगली जीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें.

भालू को पिलाने चला कोल्ड ड्रिंक: ताजा घटनाक्रम माता चंडी मंदिर घूंचापाली बागबाहरा का है. यहां जंगल से मंदिर की ओर आए भालू को एक युवक ने पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दे दिया. भालू ने भी बड़े मजे लेकर कोल्ड ड्रिंक पीया. लेकिन भालू की प्यास बुझाने वाले युवक को अब भालू को कोल्ड ड्रिंक देना महंगा पड़ा गया है.

वन विभाग ने किया युवक को गिरफ्तार: 4 सितंबर को वायरल हुए वीडियो पर महासमुंद वन विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है. हरकत में आए वन विभाग ने वीडियो में दिख रहे युवक का पहले तो पता किया. युवक के घर का पता मिलते ही वन विभाग की टीम तखतपुर, बिलासपुर पहुंच गई. वन विभाग की टीम ने बिलासपुर निवासी करण धुरी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद युवक को वन विभाग की टीम बागबाहरा लेकर आई है.

4 सितंबर को एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक युवक भालू को कोल्ड ड्रिंक पिला रहा है. हमने युवक की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है: लोकनाथ ध्रुव, रेंजर, बागबाहरा

वन विभाग के नियमों के तहत हमने ये कार्रवाई की है. इस तरह से किसी भी जंगली जीव को कोल्ड ड्रिंक या कोई भी खाने पीने की चीज देना खतरनाक साबित हो सकता है: गोविन्द सिंह, उप वन मंडलाधिकारी

वन्य प्राणी अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई: वन विभाग युवक के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम 1972 की धारा 9,52,51 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई कर रही है.

बागबाहरा वन परिक्षेत्र की घटना: दरअसल बागबाहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत माता चंडी मंदिर के समीप अनैतिक रूप से वन्य प्राणी भालू को कोल्ड ड्रिंक पिलाने का एक वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में एक युवक भालू को कोल्ड ड्रिंक देता है और भालू उसे पीने लगता है.

12 सितंबर को दर्ज किया गया केस: युवक के खिलाफ 12 सितंबर को मामला दर्ज कर युवक की पतासाजी शुरू की गई. पतासाजी मे पता चला की वायरल वीडियो में जो युवक दिख रहा है वह बिलासपुर के तखतपुर का रहने वाला है. उसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी बागबाहरा के नेतृत्व में एक टीम बिलासपुर के लिए रवाना हुई और वहां बिलासपुर वन मंडल के तखतपुर वन परिक्षेत्र की टीम के सहयोग से युवक को गिरफ्तार कर बागबाहरा ले आई.

धुरी ग्राम का रहने वाला है आरोपी: गिरफ्तार युवक से वन विभाग की टीम ने पूछताछ कि तो उसने बताया कि वह 4 सितंबर को दर्शन करने मंदिर गया था. युवक ने भालू को कोल्ड ड्रिंक पिलाने की बात को स्वीकारते हुए बताया कि ”कुछ लोग भालू को कोल्ड ड्रिंक पिलाने की कोशिश कर रहे थे तब मैंने उनके कोल्ड ड्रिंक को उठाकर भालू को दे दिया. मुझे नहीं मालूम था कि भालू को कोल्ड ड्रिंक पिलाना एक अपराध है”.

बागबाहरा वन परिक्षेत्र अधिकारी का बयान: इस पूरे मामले पर बागबाहरा वन परिक्षेत्र के अधिकारी लोकनाथ ध्रुव और उप वन मंडलाधिकारी गोविन्द सिंह ने बताया की वीडियो की जांच करने के बाद युवक को बिलासपुर के ग्राम मुढ़ी से गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 52 ,51 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. आगे ऐसी घटना दुबारा न हो इसके लिए ऐसे जगहों पर सूचना पटल भी लगाए जाएंगे.

क्या कहता है वन विभाग का नियम: किसी भी वन्य प्राणी को कोई भी वस्तु खिलाना या पिलाना अपराध के श्रेणी में आता है. वहीं, पहले भी कई जगहों से भालू को कोल्ड ड्रिंक और खिलाने पिलाने के विडिओ वायरल हुए हैं. पर महासमुंद में की गयी कार्रवाई पहली कार्रवाई के रूप मे सामने आई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button