April 4, 2026 3:51 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
मध्यप्रदेश

राहुल गांधी ने साधा था निशाना, अब सिंधिया ने ग्वालियर की जर्जर सड़कों की उठाई जिम्मेदारी,अधिकारियों को लगाई फटकार

मध्य प्रदेश की सियासत में ग्वालियर हमेशा अहम भूमिका निभाता रहा है. कमलनाथ सरकार गिराने में निर्णायक भूमिका निभाने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है ग्वालियर की जर्जर सड़कें. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में सिंधिया अपने समर्थकों से कहते नजर आ रहे हैं कि शहर की हालत बेहद खराब है. इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसी मुद्दे पर सिंधिया को घेरा था. अब शहर की किरकिरी रोकने और विकास की जिम्मेदारी खुद सिंधिया ने उठा ली है.

ग्वालियर की सड़कों का बुरा हाल किसी से छिपा नहीं है. पिछले 10 महीनों में लगातार कई इलाकों में सड़कें धंसने की घटनाएं सामने आईं. सबसे पहले मामला माधव नगर रोड से शुरू हुआ और फिर चेतकपुरी, महल रोड, हुरावली, नाकाचंद्रवदनी, दर्पण कॉलोनी, शब्दप्रताप आश्रम और सिरोल रोड जैसे इलाकों में भी सड़कें धंस गईं. सिर्फ 19 जून से 31 जुलाई के बीच ही कई जगहों पर हालात बिगड़े. बार-बार सड़कें धंसने से शहर की छवि पर सवाल उठने लगे और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. यही कारण है कि अब सिंधिया ने इस मसले को गंभीरता से उठाया है.

समीक्षा बैठक में नाराज दिखे सिंधिया

ग्वालियर के सात दिन के दौरे के अंतिम दिन सिंधिया ने शहर की समस्याओं पर समीक्षा बैठक की. इस बैठक में वरिष्ठ अधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, कांग्रेस महापौर और बीजेपी जिलाध्यक्ष मौजूद रहे. बैठक में सिंधिया ने जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई और साफ निर्देश दिए कि तय कार्ययोजना को समय पर पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी.

सांसद की गैरमौजूदगी बनी चर्चा का विषय

बैठक में स्थानीय सांसद भारत सिंह कुशवाहा की गैरमौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा. यह अनुपस्थिति अब राजनीतिक चर्चा का बड़ा विषय बन गई है. माना जा रहा है कि विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर बीजेपी पर निशाना साध सकता है. ऐसे में सिंधिया पर शहर के विकास और राजनीतिक साख दोनों को संभालने की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है.

Related Articles

Back to top button