February 23, 2026 4:25 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
व्यापार

सरकार ने बढ़ाई सिर्फ 1 दिन के लिए ITR डेडलाइन, 31 दिसंबर तक ऐसे भर सकते हैं इनकम टैक्स रिटर्न

आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आईटीआर भरने की तारीख को एक बार फिर से बढ़ा दिया है. पहले यह तारीख 31 जुलाई 2025 थी, जिसको बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 किया गया था. मगर अब सीबीडीटी ने इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया है. लेकिन क्या आपको पता है कि आप 31 दिसंबर तक इनकम टैक्स फाइल कर सकते हैं?

इनकम टैक्स फाइल करने वाले टैक्सपेयर्स की ओर से लगातार वेबसाइट के स्लो चलने की शिकायतें की जा रही थीं. कई सारी फर्मों में फॉर्म डाउनलोडिंग में दिक्कतों की बात कही थी, जिसको ध्यान में रखते हुए टैक्स डिपार्टमेंट ने आईटीआर डेडलाइन को 15 सितंबर से बढ़ाकर 16 सितंबर 2025 तक कर दिया है. हालांकि, अगर आप किसी कारणवश 16 तारीख तक भी आईटीआर फाइल नहीं कर पाते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. लेट पेमेंट के साथ 31 दिसंबर 2025 तक आईटीआर फाइल किया जा सकता है.

लेट फाइलिंग का मतलब

लेट फाइलिंग यानी बिलेटेड रिटर्न वो आयकर रिटर्न होता है जो तय डेट पर या उससे पहले दाखिल नहीं किया गया. आयकर वेबसाइट के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति तय डेट या नोटिस में दी गई डेडलाइन तक रिटर्न फाइल नहीं करता, तो वो असेसमेंट ईयर खत्म होने से 3 महीने पहले या असेसमेंट पूरा होने से पहले, जो भी पहले हो, पिछले साल का रिटर्न दाखिल कर सकता है.

पेनाल्टी कितनी लगेगी?

अगर आप तय डेट के बाद रिटर्न फाइल करते हैं, तो सेक्शन 234F के तहत लेट फीस देनी पड़ेगी. ज्यादातर करदाताओं के लिए ये फीस 5,000 रुपये है. लेकिन अगर आपकी टोटल इनकम 5 लाख रुपये तक है, तो फीस सिर्फ 1,000 रुपये होगी. अगर धारा 234F के अनुसार, यदि रिटर्न धारा 139(1) के तहत तय तिथि के बाद दाखिल किया जाता है, तो 5,000 रुपये का लेट शुल्क देना होगा. बाकी इनकम ज्यादा होने पर शुल्क जाता लगता ही है.

Related Articles

Back to top button