February 23, 2026 2:19 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
उत्तरप्रदेश

अयोध्या एयरपोर्ट की छत से टपकने लगा पानी, 2 साल पहले हुआ था उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने महज़ दो साल पुराने महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट की छत से पानी टपकने की खबर ने एक बार फिर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बीते दिन हुई मूसलाधार बारिश के बाद एयरपोर्ट के बाहर स्टैंडिंग एरिया में छत से पानी गिरता दिखाई दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

एयरपोर्ट का उद्घाटन महज़ दो साल पहले बड़े धूमधाम से हुआ था. इतने कम समय में इसकी छत का यह हाल निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल उठाता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग पूछ रहे हैं कि आखिर करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए इस एयरपोर्ट की छत से दो साल में ही पानी कैसे टपकने लगा?

निर्माण पर उठे सवाल

यात्रियों का कहना है कि यह मामला सीधे तौर पर निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही को उजागर करता है. जिस इमारत की गारंटी और रखरखाव की अवधि पूरी भी नहीं हुई, उसमें ऐसी खामियां सामने आना गंभीर मुद्दा है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार सरकार और संबंधित एजेंसियों से जवाब मांग रहे हैं.

इस बीच एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर विनोद कुमार ने बयान दिया है कि जैसे ही बारिश का मौसम खत्म होगा, रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पहले से ही पाइपलाइन में है. हालांकि, उनका यह बयान और भी सवाल खड़े कर रहा है. लोग पूछ रहे हैं कि जब समस्या सामने आ चुकी है, तो बरसात का इंतज़ार क्यों किया जा रहा है? क्या यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ को तब तक इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा?

छत से पानी टपक रहा था

विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी बड़े प्रोजेक्ट की उम्र कम से कम 20 से 25 साल की होती है. लेकिन अयोध्या एयरपोर्ट का महज़ दो साल में ही छत से पानी टपकना दिखाता है कि काम में जल्दबाजी और गुणवत्ता से समझौता किया गया. फिलहाल, यह घटना न केवल एयरपोर्ट अथॉरिटी बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है.

Related Articles

Back to top button