February 11, 2026 10:18 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
उत्तराखंड

तबाही के बाद कैसा है उत्तराखंड का मौसम? मसूरी से नैनीताल तक 4 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में आसमानी आफत का दौर जारी है. उत्तराखंड में बारिश कहर बनकर बरस रही है. कई जिलों में सोमावर से लगातार भारी बारिश हो रही है. देर रात देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने की घटना हुई, जिससे भारी तबाही हुई. होटलों को नुकसान हुआ, कई घरों में पानी घुस गया. कई लोग लापता हो गए. इससे कई नदियों में भी उफान है. मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के कई जिलों में आगे भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड के अल्मोड़ा बरकोट, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, जोशीमठ, लैंसडोन, मुक्तेश्वर, मसूरी, नैनीताल, पंतनगर, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, टिहरी औऱ उत्तरकाशी में 20 सितंबर तक भारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बद्रीनाथ, रुड़की, बागेश्वर, भीमताल, बिनसार, चंबा, धनौल्टी, धारचूला, हेमकुंड साहिब, काशीपुर, गंगोत्री, मुनस्यारी, रानीखेत, रामनगर, गोपेश्वर, हल्द्वानी, देवप्रयाग, हर्षिल में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश की संभावना है.

सहस्त्रधारा में कैसा रहेगा मौसम?

देहादून के लिए मौसम विभाग की ओर से आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऐसे में देहरादून में आने वाले दिनों में और भी तबाही होने की आशंका है. सहस्त्रधारा में भी 18 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है. इसके बाद सहस्त्रधारा में भारी बारिश से कुछ राहत मिल सकती है. हालांकि, 18 सितंबर के बाद भी यहां बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहेगा.

स्कूल बंद रखने का आदेश जारी

इस बार उत्तराखंड के कई क्षेत्रों से भारी बारिश के चलते बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. पहले हर्षिल के धराली में भारी तबाही हुई थी. अब देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा और आगे भी भारी बारिश का अलर्ट है. उत्तराखंड में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद नैनीताल, देहरादून और पिथौरागढ़ में सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है.

सोमवार को राज्य के अलग-अलग जिलों के कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से नुकसान हुआ. देर रात से हो रही बारिश से बाढ़ का पानी कई पुलों पर आ गया है. डोईवाला के लाल तप्पड़ में देहरादून हरिद्वार हाईवे का पुल जाखन नदी की बाढ़ में डूब गया. वहीं टपकेश्वर महादेव मंदिर से निकल कर आने वाली तमसा नदी ने भी विकराल रूप ले लिया है, जिसकी चपेट में आने से 4 से 5 लोग बह गए.

Related Articles

Back to top button